फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Watch video of Delhi blast People nearby narrated their ordeal

दिल्ली धमाका का वीडियो आया सामने: विस्फोट के बाद इलाके में दहशत का माहौल, आसपास के लोगों ने बयां की आपबीती

Sun, 20 Oct 2024 05:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Oct 2024 05:26 PM IST
सार

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में हुए धमाके के बाद ही आसपास के कई लोगों की नींद खुली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले तो उन्हें सिलिंडर विस्फोट या फिर मकान गिरने का अंदेशा हुआ।

विज्ञापन
Watch video of Delhi blast People nearby narrated their ordeal
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सुबह में हुए धमाके के बाद ही आसपास के कई लोगों की नींद खुली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले तो उन्हें सिलिंडर विस्फोट या फिर मकान गिरने का अंदेशा हुआ। लेकिन घटनास्थल के पास पहुंचने पर अहसास हुआ कि यहां पर विस्फोट किया गया है। लोगों ने बताया कि गनीमत है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अगर धमाका सोमवार को होता तो हताहतों की संख्या का अंदाजा लगाना मुश्किल होता। 

विज्ञापन


फुटवियर कारोबारी योगेश जैन ने बताया कि वह घटनास्थल के पास ही रहते हैं। धमाका होने के समय वह पार्क में टहलने जा रहे थे। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि करीब एक से दो किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई। उन्हें लगा कि किसी मकान में सिलिंडर विस्फोट हुआ है या फिर मकान गिर गया है। लेकिन घटनास्थल के पास सफेद रंग के धुआं देखकर उन्हें कुछ शक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश जैन ने बताया कि धमाके का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है और वह काफी दहशत में हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह घटनास्थल की ओर जाने लगे, इतने में पुलिस टीम वहां पहुंच गई और इलाके की घेराबंदी कर दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से सौ मीटर दूर पुलिस चौकी है। कुछ दूरी पर दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच का कार्यालय भी है। वहीं करीब आधा किलोमीटर पर प्रशांत विहार थाना है। 

विज्ञापन

पंखे के उपकरण बनाने वाले कारोबारी दीपक ने बताया कि धमाके के समय वह अपनी गली में मौजूद थे। धमाका इतना तेज था कि कुछ देर के लिए उनके कान सुन्न हो गए। उन्हें लगा कि मार्केट में मौजूद लव पूरी वाले की दुकान में सिलिंडर विस्फोट हुआ है। वह भागकर वहां पहुंचे। दुकान पर उनके कर्मचारी और कुछ ग्राहक थे। 

सामने धुएं का गुब्बार था और धुएं में सीवर का दुर्गंध था। उन्होंने देखा कि विस्फोट में तीन चार गाड़ियों और कार्यालय के शीशे टूट गए हैं और दुकान के बोर्ड भी टूटकर नीचे गिर गए हैं। दीपक ने बताया कि प्रशांत विहार काफी शांत इलाके माना जाता है। इस इलाके में धमाका करने का उद्देश्य त्योहार के समय लोगों में दहशत फैलाना हो सकता है।

दो-ढाई सौ मीटर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था
भारत अरोड़ा ने बताया कि धमाका के दौरान वह घर में थे। वह तुरंत भागकर सड़क पर पहुंचे। सड़क पर दो ढाई सौ मीटर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। थोड़ी देर बाद धुआं छटा तब पता चला कि स्कूल की दीवार के पास धमाका हुआ है।

उन्होंने बताया कि रविवार होने की वजह से यहां कोई नुकसान नहीं हुआ है। यहां पर लेंसर स्कूल और सीआरपीएफ स्कूल है। अन्य दिनों में घटना के समय यहां स्कूल आने वाले काफी संख्या में बच्चे और वैन वाले मौजूद होते हैं। ऐसे में धमाका होने पर यहां का नजारा काफी भयावह होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed