फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Was sleeping in Noida, was getting0 the shopping of wine in the US.

सो रही थी नोएड़ा में, दारू की शॉपिंग हो रही थी अमेरिका में

Wed, 20 May 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 20 May 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Was sleeping in Noida, was getting0 the shopping of wine in the US.

साइबर क्राइम का एक मामला प्रकाश में आया, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के एटीएम कार्ड से अमेरिका के डेट्रायट शहर में 90 हजार रुपये की दवा और शराब की शॉपिंग कर ली गई।

विज्ञापन


हैरत की बात तो यह है कि जिस वक्त अमेरिका में शॉपिंग हो रही थी, उस दौरान एटीएम कार्ड पीड़िता के पास रखा हुआ था और वह नोएडा में थी। सेक्टर-22 निवासी भावना शर्मा सेक्टर-62 स्थित एक एमएनसी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
विज्ञापन


उनका सैलरी अकाउंट सेक्टर-18 स्थित सिटी बैंक में है। 17 मई की सुबह साढ़े सात बजे उनकी नींद खुली तो उन्होंने अपना मोबाइल उठाया। मोबाइल के मैसेज देखते ही उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 हजार की खरीदी गई दवा और दारू

Was sleeping in Noida, was getting0 the shopping of wine in the US.

सिटी बैंक से उनके मोबाइल पर 90 हजार रुपये की शॉपिंग करने का मैसेज आया हुआ था। यह शापिंग भावना के एटीएम कार्ड से अमेरिका के डेट्रायट शहर में की गई थी। खास बात यह है कि भावना कभी अमेरिका नहीं गई।

16 मई की रात 12 बजे के करीब जब डेट्रायट शहर में उनके एटीएम कार्ड से 90 हजार रुपये की दवाएं और शराब खरीदी जा रही थी, उस समय एटीएम कार्ड भावना के पास ही रखा हुआ था और वह नोएडा स्थित अपने घर पर सो रही थी।

इस मामले की सूचना फौरन उन्होंने बैंक को दी और अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। भावना ने एसएसपी को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है जहां मामले की जांच साइबर सेल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed