फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Was associated with remote meter thefts

मीटर को रिमोट से जोड़कर हो रही थी बिजली चोरी

Thu, 12 Feb 2015 02:02 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 12 Feb 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
Was associated with remote meter thefts

अफसरों को बुधवार को बिजली चेकिंग अभियान में मीटर में सर्किट के पीछे छिपाकर लगाया गया रिमोट मिला। इसको 20 मीटर दूर से नियंत्रित किया जा सकता था।

विज्ञापन


बटन दबाते ही यह मीटर को बाईपास कर सप्लाई निकालना शुरू कर देता था। चीन के बने इस रिमोट को देखकर अफसर भी दंग रह गए।

डीएम के आदेश पर इसकी जांच को कमेटी गठित की गई है। बुधवार को सिहानी-नूरनगर में बिजली चोरी का अजीब तरीका अफसरों को मिला। यहां कनेक्शन संख्या 3003 पर एम सिंह का मकान है।
विज्ञापन


इनके मीटर में सर्किट के पीछे चीन का बना एक छोटा यंत्र लगा था। इसका रिमोट मकान पर मौजूद प्रमोद कुमार के पास मिला। रिमोट को दबाते ही मीटर को बाईपास कर सप्लाई शुरू हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमोट ऑफ करते ही सप्लाई मीटर से होकर निकलने लगती थी। यह अपनी तरह का बिजली चोरी का पहला मामला है। एसई एसबी यादव ने जानकारी चीफ इंजीनियर और डीएम को दी।

डीएम ने जांच के लिए कमेटी गठित करने और  रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

ऐसे बढ़ता है बिल
150-200 बिजली यूनिट की दरें अलग होती हैं और 400-500 यूनिट की अलग। किसी मकान में मालिक के अलावा दो किराएदार रहते हैं और सौ-सौ यूनिट प्रयोग करते हैं तो बढ़ी हुई बिजली दरों के हिसाब से 300 यूनिट का भुगतान करना पड़ता है।


यह है उपाय
राजनगर पावर स्टेशन पर प्रीपेड विद्युत मीटरों की बिक्री शुरू हो गई है। मकान मालिक किराएदार को मीटर खरीदवाकर उनको अलग से सप्लाई दिला सकते हैं। ज्यादा खर्च वाले उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ लेकर बिजली खर्च बचा सकते हैं।

पावर कारपोरेशन कर्मचारियों का काला दिवस आज
कर्मचारी बृहस्पतिवार को काला दिवस मनाएंगे। लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेशभर में 23-24 फरवरी को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।

विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति समिति के जिला संयोजक वीके अग्रवाल ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई बर्बर है, इसे सहन नहीं करेंगे। काला दिवस मनाने के साथ ही सीएम, राज्यपाल और ऊर्जा सचिव को सभी जनपदों से विरोध पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed