{"_id":"5f1abec3336a28cf6cb6761b217832c7","slug":"was-arrested-by-creating-fake-rc-car-flyer-gang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्त में आया फर्जी आरसी बनाकर कार उड़ाने वाला गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्त में आया फर्जी आरसी बनाकर कार उड़ाने वाला गिरोह
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 27 Dec 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी थाना पुलिस ने शहर से कार चुरा कर, फर्जी आर सी बनाकर बेचने वाले गिरोह का खुलासास किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 15 कार बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस को आरोपियों से अन्य वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है। खाडसा रोड चौकी की पुलिस टीम ने दो दिन पहले ओल्ड जेल लैंड के पास से एक कार चुराते हुए तिजारा राजस्थान के अरशद को दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मालाहेड़ा, धारुहेड़ा निवासी विक्रम को दबोचा। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 15 कार बरामद की है। जिसमें मारुति आठ सौ से लेकर वैगन आर शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोनियों को को अदालत में पेशकर रविवार को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अरशद के गांव का साथी अयुब, नयागांव रेवाड़ी निवासी नरेन्द्र को दबोचा है।
इसके साथ ही पुलिस ने शिवजी पार्क में रहने वाले राजीव को दबोचा है। वह मूल रुप से कैंट रोड हिसार का रहने वाला है। जो बीकॉम करने के बाद उनके साथ जुड़ा हुआ था।
उसका काम था साइबर कैफे जा कर आरसी बनाना। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी अरविंद ने बताया कि आरोपियों ने 20 वारदात कबूली है। इसमें 15 कार तो बरामद हो चुकी है। पुलिस रिमांड के दौरान अन्य का खुलासा किया जाएगा।