फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   was a young man shot dead in jim

जिम गए युवक की कर दी गोली मारकर हत्या

Tue, 24 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
was a young man shot dead in jim

बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में मंगलवार सुबह जिम गए एक युवक की तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक को पांच गोली मारी। गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद पीड़ित युवक के एक बदमाश को डंबल फेंककर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसका लोक नायक अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके साथ आए दो बदमाश भागने में सफल हो गए। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक की जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक अरुण मान (26) अपनी मां, एक भाई और तीन बहनों के साथ अलीपुर इलाके में रहता था। उसके पिता एनडीएमसी में कार्यरत थे। कुछ वर्ष पहले उनकी मौत हो चुकी है। उनके पेंशन से पूरा परिवार का खर्च चलता है। अरुण दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था।

विज्ञापन


अरुण अलीपुर के ऋषिकुंज स्थित एक जिम में कसरत करने के लिए आता था। रोज की तरह मंगलवार की सुबह भी वह जिम आया था। सुबह करीब पौने नौ बजे बाइक पर सवार तीन युवक जिम पहुंचे और अरुण पर गोलियां चलाने लगे। गोली लगने से अरुण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बावजूद उसने एक बदमाश पर डंबल फेंका। डंबल बदमाश के चेहरे पर लगा। बदमाश वहीं अचेत होकर गिर गया। जबकि उसके दोनों सहयोगी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी अरुण और बदमाश को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। वहीं बदमाश को हालत बिगड़ने के बाद उसे लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि बदमाश के पास से ऐसी कोई कागजात नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान की जा सके। उसके जेब से सिर्फ सौ रुपये का नोट मिला है। बदमाश की हालत गंभीर है, उसके होश में आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। हालांकि अरुण के परिवार वालों से पूछताछ में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed