फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Warns that negligence in cleanliness will not be tolerated

Delhi NCR News: स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी के अपर आयुक्त पंकज नरेश अग्रवाल ने वॉर्ड संख्या 198, विनोद नगर क्षेत्र का निरीक्षण कर स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में साफ-सफाई, पार्कों के रखरखाव और सार्वजनिक सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही अब स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण में क्षेत्रीय विधायक रवि नेगी, वार्ड पार्षद सरला, शाहदरा दक्षिणी जोन के उप आयुक्त बादल कुमार सहित जोन के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। अपर आयुक्त ने मौके पर ही पार्कों की स्थिति, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और आवारा पशुओं को उठाने की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्कों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन हो और आवारा पशुओं की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed