फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   War counter-attack between Delhi government and BJP

Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर घमासान, दिल्ली सरकार और भाजपा में वार-पलटवार, सीएम के निशाने पर एलजी

Sun, 18 Jun 2023 07:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 18 Jun 2023 07:00 PM IST
सार

दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में जुबानी जंग शुरू हो गई है। आरकेपुरम में दो महिलाओं की मौत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तुरंत ट्वीट कर दोनों महिलाओं के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है।

विज्ञापन
War counter-attack between Delhi government and BJP
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में जुबानी जंग शुरू हो गई है। आरकेपुरम में दो महिलाओं की मौत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तुरंत ट्वीट कर दोनों महिलाओं के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है। साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल पर निशाना साधा। कहा कि दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की कानून व्यवस्था संभालनी है, वो कानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने के षड्यंत्र कर रहे हैं। अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था एलजी की बजाय 'आप' सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद तुरंत भाजपा का ट्वीट आया कि केजरीवाल महिला सुरक्षा पर सिर्फ ज्ञान देंगे या समाधान भी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का ट्वीट आते ही सोशल मीडिया पर घमासान मच गया। आम आदमी पार्टी और भाजपा समर्थकों ने जमकर महिला सुरक्षा को लेकर मैसेज और वीडियो ट्वीट किया। एक वीडियो में एक निजी चैनल से बातचीत में मुख्यमंत्री यह कहते दिख रहे है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित बेबस मुख्यमंत्री है। एक मुख्यमंत्री के पास कई पावर होते हैं। दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को हम ठीक कर दिखाएंगे। विधानसभा में कहते दिख रहे है कि महिला सुरक्षा का समाधान है हमारे पास। वूमन एंड चाइल्ड डेवलॉपमेंट विभाग सरकार के पास है। जिस तरह से बसों में मार्शल तैनात है उसी तरह से मोहल्ला में मार्शल की तैनाती होगी।

विज्ञापन


इसी बीच प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने मीडिया के एक सवाल पर कहा कि पुलिस की कार्रवाई अपराध होने के बाद शुरू होती है। अपराध होते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और एफआईआर दर्ज हो गई है। अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। दोनों महिलाओं के बीच सरकार ने दुश्मनी नहीं कराई है। दोनों महिलाओं का झगड़ा पैसों की लेनदेन में हुआ। लोगों का मन या दिमाग सरकार नहीं बदल सकती है। प्रदेश भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के ट्वीट के बाद अपने ट्वीटर हैंडल से पोस्ट किया कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर भी आरोप लगाने का काम तुम जैसा ही धूर्त कर सकता है। केजरीवाल महिला सुरक्षा पर लंबा चौड़ा ज्ञान तुमने दिया था। कहां गया वो ज्ञान?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed