फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wanted robber Ravi alias Spider Man arrested by Police from Mansarovar Garden

कीर्ति नगर पुलिस ने ‘स्पाइडरमैन’ को दबोचा, इमारतों पर चढ़कर घरों में करता था चोरी

Wed, 06 Mar 2019 03:19 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Mar 2019 03:19 AM IST
विज्ञापन
Wanted robber Ravi alias Spider Man arrested by Police from Mansarovar Garden
गिरफ्तार स्पाइडरमैन - फोटो : अमर उजाला
कीर्ति नगर थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो चंद सेकेंड में ऊंची-ऊंची इमारतों पर चढ़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी करते समय वह हमेशा लाल शर्ट या लाल रंग की जैकेट पहनता था। आरोपी की पहचान रवि उर्फ पप्पी उर्फ स्पाइडरमैन (23) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी से कीर्ति नगर में जनवरी और फरवरी में चोरी के छह मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपी इससे पहले सात अन्य घटनाओं में शामिल रह चुका है।
विज्ञापन


पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि कुछ दिन से मानसरोवर गार्डन, कीर्ति नगर इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। चोर पहली-दूसरी मंजिल पर चढ़कर दरवाजे या खिड़की के रास्ते घर में दाखिल होकर घटनाओं को अंजाम दे रहा था। कीर्ति नगर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस बीच सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने का प्रयास करने लगी। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान रवि उर्फ पप्पी उर्फ स्पाइडरमैन के रूप में की। पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को पैसिफिक मॉल, तिलक नगर से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई छोड़कर करने लगा था अपराध
पूछताछ के दौरान आरोपी रवि उर्फ स्पाइडरमैन ने बताया कि बचपन से उसे ऊंची-ऊंची इमारतों पर चढ़ने की आदत थी। उसने स्कूल छोड़कर छोटे-मोटे अपराध करना शुरू कर दिया। वह रात को उस समय चोरी के लिए निकलता था, जब पुलिस की गश्त सड़क पर से खत्म हो जाती थी। इसके बाद वह किसी भी तरह पाइप के जरिये पहली या दूसरी मंजिल पर चढ़ जाता था। बाद में खिड़की या दरवाजे को खोलकर वहां से माल उड़ा लेता था। चोरी के माल को एक साथी के साथ ठिकाने लगाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed