{"_id":"63806c1f32750c378f7cee63","slug":"wanted-in-queensland-australia-in-murder-case-arrested-by-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ऑस्ट्रेलिया में महिला की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार,क्वींसलैंड पुलिस ने घोषित किया था करोड़ों का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ऑस्ट्रेलिया में महिला की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार,क्वींसलैंड पुलिस ने घोषित किया था करोड़ों का इनाम
Fri, 25 Nov 2022 03:06 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 25 Nov 2022 03:06 PM IST
सार
भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ'फारेले एओ ने क्वींसलैंड सरकार द्वारा इनाम घोषित किए जाने की सूचना दी थी। उच्चायुक्त ने बताया था कि राजविंदर सिंह 2018 में एक महिला टोया कॉर्डिंग्ले की हत्या के मामले में वांछित था।
विज्ञापन
राजविंदर सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में 2018 में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या करने के आरोपी राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्वींसलैंड सरकार ने उसकी सूचना देने के लिए 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का इनाम रखा था। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी को 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि आरोपी को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), इंटरपोल और स्पेशल सेल के संयुक्त अभियान में खुफिया सूचना के बाद गिरफ्तार किया गया है। क्वींसलैंड सरकार ने आरोपी को गिरफ्तार करने या उसकी सूचना देने पर अब तक का सर्वाधिक 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 5.31 करोड़) रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ'फारेले एओ ने क्वींसलैंड सरकार द्वारा इनाम घोषित किए जाने की सूचना दी थी। उच्चायुक्त ने बताया था कि राजविंदर सिंह 2018 में एक महिला टोया कॉर्डिंग्ले की हत्या के मामले में वांछित था।
विज्ञापन