हाथों में मेहंदी रचाकर दुल्हन करती रही इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के मंडप में हाथों में मेहंदी रचाकर युवती दूल्हे का इंतजार करती रही। लेकिन शादी से कुछ दिन पहले रखे गए 10 लाख रुपये औैर महंगी कार की मांग पूरी नहीं होने की वजह से बारात नहीं आई। मंडप में सारे मेहमान भी आ चुके थे।
लड़की के पिता गिड़गिड़ाकर लड़के वालों को फोन करते रहे, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। इंतजार करने के बाद मामले की खबर जैतपुर थाना पुलिस को दी गई। फिलहाल मामले की जांच महिला अपराध शाखा कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मिठापुर निवासी शख्स ने जुलाई में अपनी बेटी का रिश्ता मंगोलपुरी निवासी कौशल से किया था। कौशल सीए है। लड़की के परिवार के मुताबिक शुरुआत में वर पक्ष की ओर से दहेज में बाइक व अन्य सामान की मांग की गई थी। जिसे पूरा करने का वादा किया गया था।
शनिवार को होनी थी शादी
6 दिसंबर शनिवार को शादी होनी थी। शादी से ऐन पहले बृहस्पतिवार को लड़के के पिता फूलचंद ने स्विफ्ट डिजायर कार और 10 लाख रुपये की मांग रख दी। उन्होंने लड़के वालों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने।
इधर शादी की तैयारी जारी थी। शनिवार को मंडप सजा। खाना बन गया, यहां तक मेहमान भी आ गए। लड़की के पिता ने लड़के वालों से बारात के आने का समय पूछा तो उन्होंने बारात लाने से साफ मना कर दिया। उन्होंने खूब मिन्नतें की और कहा कि इतने कम समय में वह इन मांगों को कहां से पूरा करेंगे।
लेकिन लड़के वालों का दिल नहीं पसीजा। बार-बार कॉल करने के बाद लड़के वाले बारात लाने से मना करते रहे। कुछ समय बाद इन लोगों ने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है।