फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   VVIP Chopper case: Court extends by 4 days ED custody of Rajeev Saxena

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामला: राजीव सक्सेना की ईडी हिरासत चार दिन बढ़ी

Fri, 08 Feb 2019 03:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 08 Feb 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
VVIP Chopper case: Court extends by 4 days ED custody of Rajeev Saxena
फाइल फोटो - फोटो : ANI

दिल्ली की एक अदालत ने 3,600 करोड़ रूपये के अगस्ता वेस्टलैंड धनशोधन मामले में गिरफ्तार राजीव सक्सेना की ईडी हिरासत शुक्रवार को चार दिन के लिए बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय ने यह कहते हुए सक्सेना की हिरासत बढ़ाने का आग्रह किया कि जांच एक अहम मोड़ पर है।

विज्ञापन


अदालत ने इससे पहले भी सक्सेना की हिरासत चार दिन के लिए तब बढ़ा दी जब निदेशालय ने उससे कहा कि उसे इसी मामले में गिरफ्तार दिल्ली स्थित वकील गौतम खैतान के साथ सक्सेना का आमना-सामना कराना है। खैतान इस मामले में सह-आरोपी है।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि सक्सेना ने खैतान के साथ साठगांठ कर अगस्ता वेस्टलैंड के पक्ष में 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों के करार को प्रभावित करने के लिए विभिन्न राजनीतिज्ञों, नौकरशाहों और वायुसेना अधिकारियों को भुगतान करने के उद्देश्य से अपराध के तहत अवैध धन के शोधन के लिए वैश्विक कारपोरेट ढांचा प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने जो आरोपपत्र दाखिल किया है उसमें सक्सेना भी आरोपित किए गए लोगों में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed