{"_id":"63f62b3f1ee0407577084b58","slug":"virendra-sachdeva-attacked-manish-sisodia-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: वीरेंद्र सचदेवा ने सिसोदिया पर बोला हमला, कहा- सीबीआई केस दर्ज कर उन्हें जल्द करे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: वीरेंद्र सचदेवा ने सिसोदिया पर बोला हमला, कहा- सीबीआई केस दर्ज कर उन्हें जल्द करे गिरफ्तार
Wed, 22 Feb 2023 08:18 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 22 Feb 2023 08:18 PM IST
सार
प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और आम आदमी पार्टी दिल्ली में बैठकर ‘फीडबैक यूनिट’ (एफबीयू) के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों, राजनिवास, केंद्र सरकार और मीडिया हाउस की जासूसी करा रही है।
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार पर जासूसी करने का आरोप मढ़ा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एफबीयू मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई को मुकदमा चलाने का आदेश देने का स्वागत किया है। कहा कि यह मामला एक साधारण भ्रष्टाचार का नहीं है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और आम आदमी पार्टी दिल्ली में बैठकर ‘फीडबैक यूनिट’ (एफबीयू) के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों, राजनिवास, केंद्र सरकार और मीडिया हाउस की जासूसी करा रही है। मांग की कि सीबीआई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जल्द से जल्द सिसोदिया को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
सचेदवा ने कहा कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्पष्ट रूप से लिप्त हैं। उपराज्यपाल की अनुमति या किसी अन्य अधिकारी की सलाह के बगैर ही एफबीयू से संबंधित एजेंडा सरकार ने कैबिनेट में पेश किया गया। इस जासूसी की सारी रिपोर्ट सिर्फ केजरीवाल को ही दी जाती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा यह मांग करती है कि इस केस में मुख्यमंत्री केजरीवाल के पर भी जांच बैठाई जाए क्योंकि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से वह इस मामले में संलिप्त हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि 2015 से भाजपा इस मामले को उठाती रही है। सिक्रेट सर्विस फंड के नाम पर करोड़ों रुपये ट्रांसफर किया गया, लेकिन उन पैसों का क्या हुआ किसी को जानकारी नहीं। सीबीआई को इसकी भी जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उस वक्त 700 लोगों के ऊपर जासूसी की गई थी जिसमें राजनीतिक दल के नेता, कुछ अधिकारी, मीडिया हाउस भी शामिल हैं और अब उसकी जांच शुरु हो चुकी है और जल्द ही अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जेल की सलाखों के पीछे होंगे।
उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने कहा कि दिल्ली की जनता के सामने अब आम आदमी पार्टी की सच्चाई सामने आ जायेगी। सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि अब आप के हर भ्रष्टाचारी का हिसाब होगा। शराब मंत्री अब जल्द जेल की सलाखों के पीछे होंगे। जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी व दिल्ली भाजपा नेता आशीष सूद ने कहा कि फीड बैक के नाम पर जासूसी कराने वाले फर्जी नेताओं की खबर अब सीबीआई लेगी। सिसोदिया जल्द जेल में दिखेंगे।