Virat Kohli: विराट ने गुरुग्राम में इस जगह खोला नया रेस्टोरेंट, जानें यहां आपको क्या-क्या मिलेगा खास
One 8 Commune Restaurant: जोमैटो आदि ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से भी रेस्टोरेंट को जोड़ा गया है। मैनेजर ने बताया कि अभी यहां दोनों फ्लोर पर लाइव म्यूजिक है, लेकिन रविवार से लाइव बैंड शुरू हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज क्रिेकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली युवा दिलों की धड़कन हैं। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 में विराट का घर है। शहर के लोग इसको लेकर गर्व करते रहे हैं। मगर इस हफ्ते से शहर के युवा विराट के पसंदीदा खाने का मजा भी लेने लगे और कभी उनसे मिल भी सकेंगे।
सेक्टर-66 स्थित एमथ्रीएम की इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर की 40 मंजिला इमारत के साथ लगे रेस्टोरेंट हब में विराट कोहली का रेस्टोरेंट वन 8 कम्यून का शुभारंभ हुआ है। इस बिल्डिंग में विराट के रेस्टोरेंट के पास दो फ्लोर हैं। छत पर खाने-पीने और निचले फ्लोर पर भी बाहर की ओर बैठने की सुविधा है। करीब डेढ़ साल पहले बनी इस बिल्डिंग को डीएलएफ फेज-3 स्थित साइबर हब की तरह ही विकसित किया जा रहा है। जहां पेड़-पौधों के साथ ओपन रेस्टोरेंट का प्रयोग किया गया है।
जहां इन बिल्डिंग्स में काम करने वाले लोग और आम लोग आकर सुकून से समय बिता सकें। विराट कोहली इन दिनों विश्व कप में व्यस्त हैं। रेस्टोरेंट के मैनेजर सत्या चहल ने बताया कि उद्धाटन के मौके पर विराट के भाई विकास कोहली मौजूद थे। खाने-पीने की चीजों में विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय अनुभव, दिल्ली के स्वाद वाली उनकी च्वाइस और हेल्दी फूड को इसमें शामिल किया गया है। विराट के रेस्टोंरेट का नाम उनकी लकी जर्सी 18 पर है।
क्रिकेटर के रेस्टोरेंट में एक ओर जहां हेल्दी फूड के रूप में विराट स्पेशल आइटम दिख रहे हैं। वहीं विराट स्पेशल सुपर फूड में सलाद, टरटर टॉप ऑन एवोकाडो , मशरुम गुगली डिमशुम, टोमैटो एंड पर्ल बार्ली रिसोटो, सागो पॉपकॉर्न, चिली बेसिल पनीर से लेकर अचारी पनीर टिक्का आदि करीब 70 किस्म के कुजीन मौजूद हैं। वहीं बेवरेज कॉकटेल और मॉकटेल में भी विराट के पसंदीदा विराट स्पेशल पेय परोसे जा रहे हैं।
जोमैटो आदि ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से भी रेस्टोरेंट को जोड़ा गया है। मैनेजर ने बताया कि अभी यहां दोनों फ्लोर पर लाइव म्यूजिक है, लेकिन रविवार से लाइव बैंड शुरू हो जाएगा। रेस्टोरेंट में विराट कोहली की वन 8 जर्सी, ऑटोग्राफ और कई अलग-अलग मुद्राओं में पुतले लगाए गए हैं। युवा यहां उसी पोज में तस्वीरे ले रहे हैं। कुल मिलाकर कुजीन के साथ क्रिकेट का फ्लेवर आपको यहां पर मिलेगा।