{"_id":"5c1d43ddbdec2256c0652b4a","slug":"viral-video-of-chandhok-with-hookah-wearing-hat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडोक का टोपी पहनकर हुक्का पीने का वीडियो वायरल, गुरुद्वारा कमेटी में नया विवाद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडोक का टोपी पहनकर हुक्का पीने का वीडियो वायरल, गुरुद्वारा कमेटी में नया विवाद शुरू
Sat, 22 Dec 2018 01:19 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में भ्रष्टाचार के आरोप के बाद अब एक नया विवाद शुरू हो गया है। दरअसल कमेटी के विदेशी मामलों के सलाहकार पुनीत सिंह चंडोक के टोपी पहनकर हुक्का पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कमेटी महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चंडोक को सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया। हालांकि चंडोक ने इस वीडियो को फर्जी बताया है। वे कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, शुक्रवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ। इसमें चंडोक एक युवती के साथ डांस करते हुए हुक्का पी रहे हैं और टोपी पहनी हुई है। सिरसा ने कहा कि वीडियो में चंडोक का जो रवैया सामने आया है, उससे पूरे विश्व में सिखों का नाम खराब हुआ है और यह शर्मनाक है।
विज्ञापन
उधर, पुनीत चंडोक ने भी सोशल मीडिया के जरिये अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वीडियो को देखकर उनको झटका लगा है। वीडियो फर्जी है और उनके वकील पूरे मामले पर कार्रवाई कर रहे हैं। चंडोक ने कहा कि उन्होंने तो 1 अक्तूबर को ही अपने सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया था, लेकिन उन्हें फिर हटाने का पत्र क्यों जारी किया गया।
विज्ञापन
कमेटी की साख को एक और झटका : इंदर मोहन
इस मुद्दे को लेकर दिल्ली अकाली दल के वरिष्ठ नेता इंदर मोहन सिंह ने गुरुद्वारा कमेटी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि कल ही भ्रष्टाचार के मामले में कमेटी के एक दर्जन सदस्यों ने प्रधान जीके को कमेटी से अलग रहने का सुझाव दिया था, लेकिन चंडोक के रवैये से कमेटी की साख को एक और झटका लगा है।