फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vip number auction in new delhi.

आसमान छू लेगी इस VIP नंबर की बोली

Tue, 30 Sep 2014 08:33 AM IST
Updated Tue, 30 Sep 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
vip number auction in new delhi.

दिल्ली में वीआईपी नंबरों की नीलामी शुरू होते ही सबसे महंगे नंबर 0001 के दावेदारों की फेहरिस्त भी सबसे लंबी है। पांच लाख रुपये के इस नंबर को पाने के लिए एक दिन में ही पांच लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने इसका न्यूनतम दर भी विभाग में जमा करा दिया है।

विज्ञापन


अभी रजिस्ट्रेशन कराकर इसमें शामिल होने के लिए एक दिन और बचा है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है गड्डी की शौकीन दिल्लीवाले इस नंबर को पाने के लिए तय न्यूनतम दर से भी दोगुना पैसा बोली में लगा सकते हैं।
विज्ञापन


वीआईपी नंबरों की नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अब सिर्फ मंगलवार का दिन बचा है।

सोमवार तक वीआईपी नंबरों की नीलामी में शामिल होने के लिए 93 लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। सिर्फ सोमवार को ही 28 लोगों ने पंजीकरण कराया और 10 लोगों ने 26 लाख रुपये का ड्राफ्ट भी जमा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन लगाई जाएगी बोली

vip number auction in new delhi.

अभी तक नीलामी में शामिल होने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर 318 लोगों ने इसके बारे में पूछताछ कर चुके है। चूंकि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए एक दिन का समय और ऐसे में विभाग को उम्मीद है कि आखिरी दिन अधिकतम लोग पंजीकरण कराएंगे।

नीलामी में वही शामिल हो पाएंगे जिन्होंने अपने पसंदीदा नंबर का न्यूनतम दर का डिमांड ड्राफ्ट नीलामी देखने वाली दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (डीटीआईडीसी) के दफ्तर में जमा करा देंगे।

मंगलवार (30 सितंबर) तक पंजीकरण के बाद डीटीआईडीसी ने नीलामी के लिए तीन कार्यदिवस दिए जाएंगे। यह तीन दिन दशहरे के बाद ही तय किए जाएंगे।

लगातार छुट्टियां होने के कारण यह तीन का समय 7, 9 और 10 अक्टूबर होगा। बोली ऑनलाइन ही लगाई जाएगी। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को नंबर अलॉट किया जाएगा। बशर्ते उसे अगले दस दिनों में बाकी रकम जमा कराना पड़ेगा।

देखिए, फैक्ट फाइल:

vip number auction in new delhi.
318 लोग हेल्पलाइन नंबर पर इंक्वायरी के लिए फोन कर चुके है।
23 लोगों ने नीलामी की प्रक्रिया के लिए ड्राफ्ट जमा करा दिया।
54 लाख रुपये अभी जमा कराया जा चुका है।
30 सितंबर नीलामी के लिए पंजीकरण कराने का आखिरी दिन।

नंबर-------बोली लगाने वालों की संख्या----न्यूनतम मूल्य

0001-----------05-----------5,00,000
0009-----------05-----------3,00,000
0777-----------05-----------1,00,000
5555-----------05-----------1,00,000
9000-----------04-----------1,00,000
0111-----------04-----------1,00,000
नोट: सभी आंकड़े सोमवार शाम तक के है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed