नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देश उबल रहा है। सरकार पर विपक्ष हमलावर है, तो वहीं लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लोग हिंसक हो गए। जामिया नगर इलाके में प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने मथुरा रोड, सरिता विहार और नोएडा रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े।
2 of 5
छात्रों पर लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
जुलेना गांव चौराहे पर कई बसों में तोड़फोड़ के अलावा कई कारों व दुपहिया वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। आग पर काबू पाने पहुंची दमकल की एक गाड़ी को भीड़ ने तोड़ डाला। हमले में एक दमकलकर्मी बुरी तरह घायल हो गया।
3 of 5
हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बटला हाउस, जाकिर नगर, शाहीन बाग, अबुल फजल और अन्य इलाकों की मार्केट बंद कर लोग जगह-जगह समूह बनाकर प्रदर्शन कर रहे थे। दोपहर दो बजे आप के स्थानीय विधायक अमानतुल्लाह के नेतृत्व में भीड़ के एक समूह ने शाहीन बाग के सामने सरिता विहार-नोएडा रोड पर जाम लगा दिया। दूसरा समूह जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन करने लगा। शाम होते-होत जामिया से लोगों ने मथुरा रोड की ओर कूच करना शुरू कर दिया।
4 of 5
हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर इनको खदेड़ा तो भागकर न्यू फ्रेंड्स कॅालोनी माता-मंदिर रोड पर पहुंच गए। यहां एक कलस्टर, डीटीसी की एक-एक हरी और लाल बस में आग लगा दी। हिंसक भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
5 of 5
हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
हिंसा को देखते ही मेट्रो के पांच स्टेशन जसोला विहार, शाहीन बाग, ओखला विहार, जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय और सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद करना पड़ा। प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ओखला अंडरपास से लेकर सरिता विहार तक आवाजाही बंद कर दी गई। साथ ही पुलिस ने इन रास्तों पर जाने से बचने की भी सलाह दी।