फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Violence against people roared Mahapanchayat, sought compensation.

हिंसा के खिलाफ महापंचायत में गरजे लोग, मांगा मुआवजा

Mon, 29 Feb 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 29 Feb 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
Violence against people roared Mahapanchayat, sought compensation.

रामलीला मैदान में सोमवार को 35 बिरादरी के लोगों की महापंचायत हुई। इसमें मौजूद लोगों को जाट बिरादरी का राजनीतिक एवं आर्थिक बहिष्कार करने की शपथ दिलवाई।

विज्ञापन


साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, उनके राजनीतिक सलाहकार रहे प्रो. वीरेंद्र सिंह, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की पूरे मामले में भूमिका की सीबीआई जांच करवाने की मांग की गई। जाट आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना देने का प्रस्ताव भी रखा गया।  
विज्ञापन


महापंचायत में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई गुंडागर्दी, लूटपाट, आगजनी एवं महिलाओं से अभद्र व्यवहार की निंदा की गई। यहां के 35 बिरादरी के लोगों में राज्य सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कानूनगो तेजभान चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई महापंचायत में पहुंचे लोग हरियाणा को जलाने के लिए आंदोलनकारियों पर बरसे।  वक्ताओं ने नेताओं के खिलाफ भी भड़ास निकाली।


महापंचायत में मांग की कि जिनका नुकसान हुआ है उनको सरकार एक-एक करोड़ रुपये तथा सरकारी नौकरी दे। लूटपाट व उपद्रव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। आरक्षण आंदोलन चला रहे जाट नेताओं के खिलाफ साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed