{"_id":"5caa21b7bdec2214757c5da6","slug":"violation-of-code-of-conduct-charged-on-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, भाजपा ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, भाजपा ने की शिकायत
Sun, 07 Apr 2019 09:43 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
आप पर लगे आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजधानी में सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर देखने को मिल रहा है। वहीं रविवार को आम आदमी पार्टी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाते हुए दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दिल्ली के झंडेवालान मंदिर के पास फुट ओवर ब्रिज पर आप पार्टी ने होर्डिंग्स लगाए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य इलाकों में भी इस तरह के होर्डिंग्स देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि आप पार्टी लगातार मतदाताओं को भ्रमित करने में लगी हुई है। कभी घरों में पत्र भेजे जा रहे हैं तो कभी नियमों को ताक पर रख होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। उन्होंने शिकायत में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन