{"_id":"59f352384f1c1baf678b7d5c","slug":"vinod-verma-arrested-after-fir-and-sent-to-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIR के महज 15 घंटे के भीतर विनोद वर्मा की गिरफ्तारी और 72 घंटे में होगी पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FIR के महज 15 घंटे के भीतर विनोद वर्मा की गिरफ्तारी और 72 घंटे में होगी पेशी
राहुल कुमार/ अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार करने के लिए रायपुर पुलिस इतनी उत्तेजित थी कि एफआईआर दर्ज होने के 15 घंटे के भीतर ही फ्लाइट से यहां आकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब रायपुर पुलिस आरोपी विनोद वर्मा को ट्रेन से लेकर गई है। पुलिस को 72 घंटे के अंदर ही विनोद को कोर्ट में पेश करना होगा।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय सिंह समेत नौ लोग शुक्रवार शाम को रायपुर से फ्लाइट में बैठकर दिल्ली पहुंचे। जहां से ट्रैक्सी कर वह इंदिरापुरम थाने पहुंचे और इंदिरापुरम पुलिस को लेकर वह विनोद वर्मा के घर गए और उन्हें गिरफ्तार कर इंदिरापुरम थाने ले आए। जहां करीब पांच-छह घंटे तक उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
पढ़ें- पत्रकार विनोद वर्मा को ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ ले गई पुलिस, मंत्री ने दर्ज कराई एक और FIR
विज्ञापन
उधर, सीजेएम के ट्रांजिट रिमांड के बाद रायपुर पुलिस ट्रेन में सवार होकर तीन दिन के भीतर रायपुर पहुंचेगी। वहीं, फ्लाइट से सफर करने वाली पुलिस को अब ट्रेन का सफर करना होगा।
वहीं, कोर्ट में पेशी के दौरान आए विनोद वर्मा ने अपने बचाव में मीडिया से कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। उन्होंने बताया कि वह इन दिनों कांग्रेस के मीडिया सलाहकार हैं। भाजपा के मंत्री ने उन्हें फंसाया है। उन्होंने बताया कि उन पर लगे रिश्वत मांगने के सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।