फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vinay Sahasrabuddhe said that the translation of Sanskrit in Google will be done soon

Sanskrit On Google: विनय सहस्रबुद्धे बोले, गूगल में संस्कृत का अनुवाद जल्द

Fri, 30 Sep 2022 03:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 30 Sep 2022 03:21 PM IST
सार

गूगल इंडिया के रिसर्च हेड मनीष गुप्ता ने कहा, सभी भारतीय भाषाओें में संस्कृत का अपना खास स्थान है। आईसीसीआर की ओर से भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए उठाया कदम सराहनीय है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए गूगल प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Vinay Sahasrabuddhe said that the translation of Sanskrit in Google will be done soon
विनय सहस्रबुद्धे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जल्द गूगल ट्रांसलेट पर हिंदी सहित संविदान की आठवीं अनुसूची में शामिल 13 भाषाओं के साथ संस्कृत का अनुवाद भी होने लगेगा। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने इस पर गूगल के साथ एमओयू साइन किया है। आईसीसीआर ने अपने इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत गूगल को संस्कृत के एक लाख शब्दों और वाक्यों के अनुवाद को गूगल को सौंपा है। यह अनुवाद डीयू के प्रोफेसरों और छात्रों की टीम ने तीन माह में किए।

विज्ञापन


आईसीसीआर अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि संस्कृत प्राचीनतम भाषाओं में से एक है। कई यूरोपियन भाषाओं का जन्म संस्कृत से हुआ है। आईसीसीआर की इस पहल से दुनिया और भारत के बीच सेतू बनेगा। आईसीसीआर सभागार में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अभी गूगल को संस्कृत के एक लाख शब्द और वाक्य सौंपे गए हैं। भविष्य में इनकी संख्या दस लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य है। कहा,अभी संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से 13 का ही गूगल ट्रांसलेट पर अनुवाद उपलब्ध था। संस्कृत के जुड़ने के बाद इनकी संख्या 14 तक पहुंच जाएगी। उम्मीद जताई कि गूगल अनुसूची में शामिल अन्य भाषाओं पर भी काम करेगा।
विज्ञापन


गूगल इंडिया के रिसर्च हेड मनीष गुप्ता ने कहा, सभी भारतीय भाषाओें में संस्कृत का अपना खास स्थान है। आईसीसीआर की ओर से भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए उठाया कदम सराहनीय है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए गूगल प्रतिबद्ध है। गूगल का प्रयास है कि हर भारतीय भाषा में लोगों तक जानकारी पहुंचे। कार्यक्रम में आईसीसीआर के महानिदेशक कुमार तुहीन, उप महानिदेशक राजीव कुमार के अलावा गूगल के अधिकारी और डीयू के प्रोफेसर मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed