जेल से छूटी क्रिकेटरों को लड़की सप्लाई करने वाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटरों को वेश्याएं और कोकीन का कंबो ऑफर देकर मैच फिक्सिंग में सहयोग करने वाली महिला दलाल विमल मारवाह को विश्वकप के ऐन पहले जमानत दे दी गई है। दिल्ली पुलिस ने उसे 2012 में कॉल गर्ल और कोकीन का कंबो ऑफर (जो कि 30000 से 50000 रुपये तक होता है) रैकेट चलाने के लिए गिरफ्तार किया था।
तब बिमल मारवाह कुछ बुकियों के साथ मिलकर आईपीएल के मैच फिक्स कराने में मदद कर रही थी। उसकी ताकत उसके अंडर में जिस्म बेचने वाली कॉल गर्ल्स हैं। जिसमें एयर होस्टेस, शार्ट टाइम बॉलीवुड अभिनेत्रियां, कॉलेज गोईंग गर्ल्स और मॉडल्स हैं।
जब पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था, तब वह 8 कॉल गर्ल्स लेकर श्रीलंका की एक कसीनों में क्रिकेटरों और बुकियों की बैठक में शामिल होने के लिए उड़ने वाली थी। लेकिन उसे ऐन मौके पर उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।
क्रिकेटर जिसकी तरफ इशारा कर दे वो उसकी
विमल मारवाह की गिरफ्तारी के बाद अपराध शाखा का दावा था कि वह खुद सट्टेबाजी का एक रैकेट चलाती थी, जिसमें देशभर के बुकी उसकी मदद करते थे। वह तीस हजार रुपए लेकर एक रात के लिए एक कॉल गर्ल और एक ग्राम कोकीन उपलब्ध कराती थी। उसे 2006 में भी एक गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में रिहाई हो गई थी।
आईपीएल में मैच फिक्सिंग के खेल का खुलासा होने बताया गया था कि श्रीलंका के कोलंबो मे ही आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की सबसे बड़ी साजिश होनी थी। जिसमें 170 सट्टेबाज, प्लेयर और कॉल गर्ल्स को इकट्ठा होना था।
फिक्सिंग के लिए भेजी गई कॉल गर्ल्स को इनके सामने फैन के रूप में पेश किया जाना था। इसके बाद जिस कॉल गर्ल पर क्रिकेटर इशारा करते उसे उस क्रिकेटर को सौंप दिया जाना था, लेकिन उड़ान से ठीक 3 घंटे पहले दिल्ली पुलिस ने कॉल गर्ल्स को लेकर जा रही विमल मारवाह और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
अध्यापिका की नौकरी छोड़कर ये क्यों करने लगी
सेक्स व कोकीन का रैकेट चलाने वाली विमल मारवाह पंजाब के रोपड़ की रहने वाली है। उसने बीए, बीएड करने के बाद रोपड़ में स्कूल में टीचर रह चुकी विमल मारवाह शादी के बाद दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर आ गई। 1991 में विमल का पति उसे छोड़ कर मुंबई चला गया।
ससुर की मौत के बाद विमल मारवाह के पास परिवार का गुजारा चलाना भी मुश्किल हो गया। वर्ष 2004 में वह सेक्स रैकेट के धंधे में आ गई और कॉल गर्ल सप्लाई करने लगी। वर्ष 2006 में उसे पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया लेकिन जेल से बाहर निकलने के बाद वह फिर से काल गर्ल रैकेट चलाने लगी।
इस बीच वह कोकेन भी सप्लाई करने लगी। पिछले एक वर्ष से वह केवल ऐसे ग्राहकों के लिए काम कर रही थी, जिन्हें कोकेन व कॉल गर्ल दोनों की जरूरत होती। वह एक ग्राम कोकेन और एक कॉल गर्ल के पैकेज के बदले ग्राहक से 30 हजार रुपए वसूलती।
पूरी ठांट-बांट के साथ करती है धंधा
विमल मारवाह के रैकेट में कई लड़कियां है, जिनके लिए उसने गुड़गांव में एक घर किराए पर ले रखा है। उस घर का किराया 20 हजार रुपए प्रति माह है।
इसके अलावा वह अपने ग्राहकों के लिए श्रीलंका व नेपाल का टूर भी आयोजित करती, जिसमें वह उनके साथ काल गर्ल भेजती थी तथा वहां पर कैसीनो आदि में पार्टी भी करती थी।
अजय कालरा विमल मारवाह का काफी करीबी है और उसके लिए काम करता है। यही नहीं, मारवाह दिल्ली के पटेल नगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर से भी अपनी गतिविधियां संचालित करती थी।