ग्रामीण वोटरों ने शहर को पछाड़ा, हार-जीत का फैसला करेंगे 2.41 लाख मतदाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर बृहस्पतिवार को मतदान के बाद जनता के साथ-साथ हर प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के समीकरण बना रहे हैं, लेकिन नोएडा विधानसभा के मतदान प्रतिशत में मामूली और दादरी व जेवर में अधिक वृद्धि ने सभी के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। हालांकि, इस बार हार-जीत का फैसला 2.41 लाख वोट तय करेंगे।
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर की लोकसभा सीट पर 60.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस समय 11.99 लाख वोट पड़े थे। जबकि, बृहस्पतिवार को 62.7 प्रतिशत मतदान हुआ यानी कुल 22.97 मतदाताओं में से 14.40 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। अगर वर्ष 2014 से तुलना करें तो वर्ष 2019 में 2.41 लाख मत अधिक पड़े हैं।
यह मत परिणाम के समय निर्णायक साबित होंगे। दरअसल, वर्ष 2014 के परिणाम में विजेता प्रत्याशी ने 5.99 लाख वोट हासिल किए थे जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले प्रत्याशी को 3.19 वोट मिले थे। दोनों के बीच 2.80 लाख वोटों का अंतर रहा था। बृहस्पतिवार को मतदान के बाद माना जा रहा है कि इस बार जीत का अंतर ज्यादा नहीं होगा।
देहात क्षेत्र में वोट प्रतिशत बढ़ा
पिछली बार की तरह इस बार भी देहात क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ा है। जेवर विधानसभा में जहां करीब 8 प्रतिशत अधिक वोट पड़े हैं। वहीं, दादरी में करीब साढ़े तीन प्रतिशत मतदान प्रतिशत बढ़ गया है। इन्हीं दोनों विधानसभा को निर्णायक माना जा रहा है। इसका मुख्य कारण नोएडा विधानसभा सीट पर मत प्रतिशत में ज्यादा वृद्धि नहीं होना भी माना जा रहा है।
वर्ष 2014 और 2019 में जिले का मतदान प्रतिशत
समय मतदान प्रतिशत (2019) मतदान प्रतिशत(2014)
09 बजे 10.8 11
11 बजे 24.2 22.5
01 बजे 37.4 35.7
03 बजे 49.3 47.5
05 बजे 56.4 56
06 बजे 62.7 60.38