फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Villagers of Papda have been grappling with waterlogging for years; commuting has become difficult.

Delhi NCR News: वर्षों से जलभराव की मार झेल रहे पापड़ा के ग्रामीण, आवाजाही बनी मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। खंड के गांव पापड़ा में वर्षों से फिरने के रास्तों पर जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। गांव के दोनों ओर बने रास्तों पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों को रोजाना कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।ग्रामीणों के अनुसार गांव के एक तरफ का रास्ता कई वर्षों से बदहाल स्थिति में है और वहां हमेशा पानी भरा रहता है। बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है, लेकिन अब बिना बारिश के भी रास्ते पर जलभराव बना हुआ है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।रास्ते पर बने गड्ढों और फैले कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर असंतुलित होकर गिरने से बाल-बाल बचते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीण रिफाकत, जाहिद, सलाउद्दीन, सुब्बा, रफीक और आरिफ ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या वर्षों से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार ग्राम पंचायत को शिकायत देकर रास्ते की मरम्मत और पानी निकासी की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने तथा रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन


मामलिका मोड़ पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रक्रिया जारी है। वहीं फिरनी का रास्ता निजी खेत में होने के कारण पंचायत उसे अपने अधीन लेने की प्रक्रिया में है। प्रक्रिया पूरी होते ही रास्ते का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-खलील अहमद, सरपंच, ग्राम पंचायत पापड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article