{"_id":"e72e0ca267fcf00428a7c723480b74c1","slug":"villagers-of-gurgaon-asking-help-to-get-rid-of-monkeys-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के आतंक से परेशान गांववालों ने की मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के आतंक से परेशान गांववालों ने की मदद की गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 17 Oct 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात जिले के गांव माहोली में बंदरों के आंतक से गांव वाले बेहद पेरशान हैं, गांव में अब तक कई बच्चे और लोगों को काटकर घायल कर दिया है। गांव वालों ने प्रसाशन से मांग की है कि उनके गांव को बंदर मुक्त किया जाऐ जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
गांव माहोली निवासी मोहमद जाहिद, अशरफ, जानमोहमद ने बताया कि उनके गांव में इमरती पत्नी बाला कुमार, वरीसा पुत्री साहून सहित एक दर्जन लोगों को पिछले दो माह के दौरान काट खाया है।
विज्ञापन
उन्होने बताया कि उनके गांव में करीब 250 बंदर हैं, उनके गांव से फिरोजपुर झिरका करीब तीन किलोमीटर दूर पडता है, ये सभी बंदर फिरोजपुर झिरका से ही आये हैं। उन्होने कहा कि बंदरों के आंतक से गांव वाले अपने छोटे बच्चों को कभी अकेला नहीं छोडते हैं।
विज्ञापन
गांव निवासी अखतर, सुबेह खा और खेमचंद का कहना है कि गांव का कोई ा आदमी घर की छत पर चढता है तो लाठी या डंडा लेकर चढता है न जाने बंदर कब हमला कर दे। उन्होने बताया कि बंदर घरों की छतों पर सूख रहे कपडों को फाड देते हैं।