फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Villagers expressed their gratitude to Amar Ujala for Free health check camp

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर पर ग्रामीणों ने अमर उजाला का जताया आभार

Mon, 19 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 19 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
    Villagers expressed their gratitude to Amar Ujala for  Free health check camp
amar ujala foundation - फोटो : Youtube Grab

नूंह खंड के गांव संगेल में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजन को लेकर गांव के सरपंच सहित अन्य गण्यमान लोगों ने अमर उजाला फाउंडेशन का अभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


शिविर में संगेल गांव के 482 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमें से 250 पुरुष व 232 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में 110 लोगों के मलेरिया टेस्ट किया गया। जिसमें से दो मरीजों को पीएफ मलेरिया व सात मरीजों को पीवी मलेरिया पाया गया। जिनकी दवाइयां तुरंत मरीजों को शिविर में ही वितरित की गई। 
विज्ञापन


इसके अलावा शिविर में मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के चिकित्सक डा. लियाकत अली ने कान, नाक व गला, हड्डी विभाग के डाक्टर फहाद तथा आंख विभाग के डाक्टर मखमूर तथा उजीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेड़ीकल आफीसर डाक्टर योगेश तथा डा. रोहित ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाईयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उजीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की 4 स्टाफनर्सों ने मरीजों की खून जांच की। संगेल गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह ने कहा कि अमर उजाला ने उनके गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर लोगों को काफी फायदा पहुंचाया है। वे गांव की तरफ से अमर उजाला फाऊंड़ेशन तथा स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों का हार्दिक आभार प्रकट करते है।

समाज सेवी एवं शिविर के सफल संचालन में अह्म भूमिका निभाने वाले केशव पंड़ित ने कहा कि उनके गांव में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।

उजीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक मलेरिया को लेकर यहां जरुर शिविर इत्यादि लगाकर लोगों को दवाईयां देते है, लेकिन अमर उजाला फाऊंड़ेशन ने कई विभागों के डाक्टर यहां बुलाकर लोगों की कई समस्याओं का उनके घर पर ही निदान कराया, जो एक अच्छा कार्य है।

समाज सेवी गिरधारी चौहान व राजकुमार छोंकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का शिविर लगाकर एक अच्छी पहल की गई है। शहरों व कस्बों में तो लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल जाती है, लेकिन गांव के लोग इस मामले में काफी पीछे रहते है। 


अमर उजाला फाऊंड़ेशन ने उनके गांव के लोगों को कई बीमारियों का गांव में इलाज कराकर लोगों को शहरों की तर्ज पर बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा कर एक अच्छा कार्य किया है, जिसके लिए वे तथा उनका गांव आभार व्यक्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed