फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Villagers create ruckus over removal of Hanuman idol in Noida

Noida: हनुमान मूर्ति हटाने को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा, अधिकारियों की गाड़ी में की तोड़फोड़

Wed, 22 Nov 2023 10:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 22 Nov 2023 10:41 PM IST
सार

आक्रोशित ग्रामीणों ने नोएडा प्राधिकरण की टीम का घेराव कर कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
Villagers create ruckus over removal of Hanuman idol in Noida
ग्रामीणों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के पर्थला गांव में प्राचीन मंदिर से हनुमान मूर्ति को हटाने को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने नोएडा प्राधिकरण की टीम का घेराव कर कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। हालांकि मामले में प्राधिकरण की तरफ से देर शाम तक लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन


पर्थला खंजरपुर गांव में करीब आठ महीने पहले नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर भगवान हनुमान की पंचमुखी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसके बाद मौके पर पिलर खड़ा कर लेंटर डाला गया था। बुधवार दोपहर को प्राधिकरण की टीम स्थानीय पुलिस को बगैर सूचना दिए पर्थला गांव पहुंच गई। टीम ने मूर्ति के ऊपर के निर्माणाधीन पिलर को गिरा दिया। इसके बाद वहां से मूर्ति भी ले जाने लगे।
विज्ञापन


यह देखकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। नाराज लोगों ने प्राधिकरण के अधिकारियों को दौड़ा दिया। मौके पर प्राधिकरण के वाहनों में तोड़फोड़ की भी बात कही जा रही है। हंगामे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत कर मूर्ति को वापस अपने स्थान पर रखवाया। इसके बाद ग्रामीण वहां से हटे। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इसमें हंगामा और धक्कामुक्की दिखाई दे रही है। नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस की टीम ने लोगों को शांत करा दिया है। मौके पर शांति है। मामले में प्राधिकरण की तरफ से इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। भारतीय किसान परिषद की टीम भी मौके पर पहुंची।


हंगामे के दौरान भारतीय किसान परिषद की टीम भी मौके पर पहुंच गई। परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि वहां पहुंचने के बाद पुलिस के साथ मिलकर नाराज ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। पुलिस की ओर से मंदिर पहले की तरह बने रहने की बात कही गई है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed