फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Villagers closed cattles in hospital in bulandshahr

ग्रामीणों ने अस्पताल में बांधे लावारिस पशु, फसल का नुकसान होने से गुस्साए

Thu, 10 Jan 2019 06:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Jan 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
Villagers closed cattles in hospital in bulandshahr
आवारा पशु - फोटो : अमर उजाला

फसलों के नुकसान से तंग ग्रामीणों ने करीब दो दर्जन लावारिस पशुओं को अस्पताल परिसर में बांध दिया। पशुओं की देखभाल और उन्हें गोशाला भेजने के लिए हंगामा किया। नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाकर शांत किया।

विज्ञापन


लखावटी ब्लाक क्षेत्र के अधिकतर गांवों में लावारिस पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। इससे परेशान जिताका गांव के लोगों ने 25-30 पशुओं को पकड़ लिया और डॉ. अंबेडकर सामुदायिक केंद्र के परिसर में बांध दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लावारिस पशु से फसल बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक संकट हो जाएगा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पशुओं को तत्काल गोशाला भेजने की मांग कर हंगामा किया। ग्राम प्रधान रामलाल सिंह ने बताया कि गोशाला के लिए प्राइमरी स्कूल के पीछे खाली जमीन पड़ी है। उसकी नापतौल के लिए लेखपाल को कहा है। जल्द ही यहां पर गोशाला बनवाई जाएगी। उधर, सीएमओ केएन तिवारी का कहना है कि अस्पताल की बाउंड्री खुली होने के चलते ग्रामीणों ने पशुओं को छोड़ दिया होगा। बाउंड्री कराने के लिए शासन को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed