फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Villager order in Dankaur... Why court marriage, will not be allowed to enter the village

Noida : दनकौर में ग्रामीणों का फरमान... कोर्ट मैरिज क्यों की, अब नहीं घुसने देंगे गांव में

Thu, 07 Dec 2023 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 06:09 AM IST
सार

विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने दोनों को गांव में नहीं घुसने का तुगलकी फरमान सुना डाला। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।

विज्ञापन
Villager order in Dankaur... Why court marriage, will not be allowed to enter the village
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दनकौर में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज कर ली। विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने दोनों को गांव में नहीं घुसने का तुगलकी फरमान सुना डाला। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।

विज्ञापन


प्रेमी युगल करीब दो माह पहले घर से अचानक लापता हो गया था। युवती के परिजन की शिकायत पर पुलिस युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस दोनों को तलाश कर कोतवाली ले आई। प्रेमी युगल ने पुलिस को बताया कि वह दोनों बालिग हैं और गाजियाबाद कोर्ट में शादी कर ली है। इसके बाद दोनों के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। 
विज्ञापन


दोनों ही पक्षों के लोगों ने समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। बाद में दोनों के परिजन और अन्य ग्रामीणों ने उन्हें गांव में नहीं घुसने की नसीहत दे डाली। पुलिस ने प्रेमी युगल को किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोनों बालिग है, वह एक साथ रहना चाहते हैं। दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed