गनर संग ग्राम प्रधान की हत्या, हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के नियाना गांव में रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने आए सपा नेता व दादूपुर के ग्राम प्रधान और उनके सरकारी गनर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। जवाबी फायरिंग में एक हमलावर भी मारा गया जबकि दूसरा फरार हो गया।
ग्राम प्रधान के परिजनों ने हत्या के पीछे ग्रेनो क्षेत्र के ही एक गैंग का हाथ बताया है। सूचना मिलने के बाद डीआईजी रमित शर्मा भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि, दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव के प्रधान और जिला प्रधान संघ के अध्यक्ष हरेंद्र नागर अपने गनर भूदेव शर्मा और साथियों के साथ पास के गांव नियाना में प्रकाश प्रधान के घर शादी में गए थे।
लगातार ताबड़तोड़ बरसाते रहे गोलियां
बारात की चढ़त हो रही थी और समारोह स्थल से साथियों संग प्रधान वापस जाने के लिए अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे। वहां पहले से ही बारातियों में घुसकर हमले की फिराक में खडे़ बदमाशों ने हरेंद्र और उनके गनर भूदेव शर्मा (रुड़की-कीर्तिनगर) पर आगे-पीछे से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जैसे ही गनर ने अपनी कारबाइन बदमाश की ओर कर ट्रिगर दबाया तो बराबर में खडे़ बदमाश ने उसके सीने में गोली मार दी।
तब तक हरेंद्र के साथियों ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी जिससे एक बदमाश को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हरेंद्र के कुछ साथियों ने दूसरे बदमाश का पीछा किया। बाकी साथी हरेंद्र और गनर को कैलाश अस्पताल लेकर दौड़े, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
गोलीबारी में एक ढोल बजाने वाला युवक भी घायल हो गया, जिसके कंधे में छर्रे लगे हैं। पुलिस का कहना है कि कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी के एक केस में हरेंद्र गवाह था, जिसके चलते उसे सरकारी सुरक्षा दी गई थी।