फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vikas dubey Absconded from faridabad oyo hotel police siege

विकास दुबे के फरीदाबाद के एक होटल में छिपे होने की सूचना, पुलिस की दबिश, एक हिरासत में

Tue, 07 Jul 2020 06:10 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 07 Jul 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey Absconded from faridabad oyo hotel police siege
इसी गेस्ट हाउस में विकास दुबे के छिपे होने की सूचना थी - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के बिकरू गांव में डीएसपी समेत पुलिस के आठ जवानों की हत्या करने वाला ढाई लाख रुपये का इनामी विकास दुबे मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग बड़खल चौक स्थित श्रीसासाराम ओयो गेस्ट हाउस में विकास और उसके गुर्गों के छिपे होने की सूचना मिली थी। 

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार शाम गेस्ट हाउस की घेराबंदी की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के पहुंचने से पहले ही विकास दुबे गुर्गों समेत फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां गोली चलने की आवाज भी लोगों ने सुनी। पुलिस ने इस पूरे मामले में फिलहाल चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


फरीदाबाद पुलिस को उत्तर प्रदेश पुलिस से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओयो होटल में विकास दुबे के अपने गुर्गों के साथ छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने चौक पर बीकानेर स्वीट्स के ऊपर श्रीसासाराम ओयो होटल की घेराबंदी कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 25 से 30 पुलिसकर्मी हथियारों के साथ चौक पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू की लेकिन विकास दुुुबे का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ऑटो चालक ने बताया कि उन्होंने ओयो होटल से गोली चलने की आवाज सुनी थी। क्राइम ब्रांच सहित जिला पुलिस के आला अधिकारियों ने इस पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस फायरिंग की बात से भी इंकार कर रही है।


हर कोई दिखा डरा सहमा
बड़खल चौक पर जहां पुलिस ने विकास दुबे की तलाश में ओयो होटल की तलाशी ली, उसके आसपास हर कोई डरा सहमा दिखा। राजमार्ग का प्रमुख चौक होने के कारण ऑटो और रिक्शा चालक वहां दिनभर खड़े रहते हैं। कुछ ऑटो चालकों ने कहा कि उन्हें तो पुलिस ने वहां आते ही हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed