{"_id":"5c3cb791bdec227d9070af42","slug":"vijendra-gupta-says-aap-leader-statement-misleading-about-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का बयान गुमराह करने वाला, सीएम बताएं, नए प्रावधान से कैसे प्रभावित होगा आरक्षण : विजेंद्र गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का बयान गुमराह करने वाला, सीएम बताएं, नए प्रावधान से कैसे प्रभावित होगा आरक्षण : विजेंद्र गुप्ता
Mon, 14 Jan 2019 09:53 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 14 Jan 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
vijendra gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप के बयान को गुमराह करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि आप नेता राघव चड्डा का यह कहना कि भाजपा जातीय आरक्षण खत्म करना चाहती है, गुमराह करने की कोशिश है। गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग की है कि वे स्पष्ट करें कि सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने से आरक्षण व्यवस्था पर किस प्रकार प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विपक्ष के नेता ने कहा कि चार साल के कार्यकाल में आप का गरीब विरोधी चेहरा देखने को मिला है। दिल्ली सरकार अपने कार्यकाल में किसी भी गरीब को एक मकान तक उपलब्ध नहीं करा सकी है। अनधिकृत कॉलोनियों में विकास ठप्प है।
विज्ञापन
आम आदमी कैंटीन खोलने की योजना हवा-हवाई साबित हुई। आम आदमी क्लीनिकों का बुरा हाल है। एक भी नई डीटीसी बस नहीं खरीदी गई। इनमें ज्यादातर गरीब जनता ही यात्रा करती है। गुमराह करने वाले बयान के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर मिलन उत्सव
प्रदेश भाजपा की तरफ से सोमवार को पूर्वी दल्ली में मकर संक्राति के उपलक्ष्य में सांसद-नागरिक-कार्यकर्ता मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मकर संक्राति के दिन किए गए दान से सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं।
उधर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में लोहड़ी उत्सव के साथ लिट्टी-चोखा और संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सांसद डॉ. उदित राज ने स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े व पढ़ाई की सामग्री बांटी। उन्होंने कहा कि लिट्टी-चोखा अब बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे विश्व में इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है।