{"_id":"60fea6069c9ef8007b170972","slug":"vijender-gupta-allegation-delhi-government-is-disturbing-the-constitutional-authority-of-the-lieutenant-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंद्र गुप्ता का आरोप: उपराज्यपाल के संवैधानिक अधिकार में दिल्ली सरकार डाल रही खलल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेंद्र गुप्ता का आरोप: उपराज्यपाल के संवैधानिक अधिकार में दिल्ली सरकार डाल रही खलल
Mon, 26 Jul 2021 05:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 26 Jul 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
विजेंद्र गुप्ता-अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Social Media
दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष व विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार जानबूझकर अपनी प्रशासनिक अधिकार का प्रयोग उपराज्यपाल के संवैधानिक अधिकारों के हनन के लिए कर रही है। दिल्ली सरकार सभी मर्यादाओं को ताक पर रख कर अशोभनीय भाषा बोलकर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली पुलिस के वकीलों के पैनल पर सवाल उठा कर पंजाब में अपनी राजनीति करना चाहती है। गुप्ता ने कहा कि पुलिस, भूमि और जनता ऑर्डर ये सभी विषय उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। किन्तु दिल्ली सरकार राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए उपराज्यपाल के अधिकारों पर ही सवाल उठा रही है।
विज्ञापन
सत्य तो ये कि उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच अधिकार को लेकर सब कुछ साफ है। पुलिस के द्वारा वकीलों की नियुक्ति उपराज्यपाल का ही अधिकार क्षेत्र है। केजरीवाल सरकार को दिल्ली की जनता से कुछ लेना देना नहीं है। दिल्ली सरकार कहती है कि चुनी हुई सरकार है यह कहते हुए यह भूल जाती है कि केंद्र की मोदी सरकार भी चुनी हुई सरकार है।
विज्ञापन