{"_id":"62a6753d866b987ec30a70f4","slug":"vijayawada-corporation-will-build-a-park-like-delhis-bharat-darshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Darshan Park: भारत दर्शन की तरह पार्क बनाएगा विजयवाड़ा निगम, प्रतिनिधिमंडल ने किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Darshan Park: भारत दर्शन की तरह पार्क बनाएगा विजयवाड़ा निगम, प्रतिनिधिमंडल ने किया भ्रमण
Mon, 13 Jun 2022 04:52 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 13 Jun 2022 04:52 AM IST
सार
विजयवाड़ा निगम की उप महापौर सैलजा रेड्डी, क्षेत्रीय आयुक्त डॉ. ए रविचंद्र, नेता सदन सत्यम, नेता विपक्ष राम मोहन और विधानसभा परिषद के सदस्य मो. रुहूला व अन्य पार्षद इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। भ्रमण के दौरान एमसीडी के अधिकारियों ने सबको पार्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयवाड़ा नगर निगम के 45 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पंजाबी बाग में दिल्ली नगर निगम द्वारा बनाए गए भारत दर्शन पार्क का भ्रमण किया। यहां स्क्रैप और वेस्ट से बनाई गई भारत की प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों की अनुकृतियों को देखा और पार्क की भव्यता, व्यापकता और सुंदरता से प्रभावित हुए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह अनोखा पार्क दिल्ली को नई पहचान दे रहा है। इस तरह का पार्क वह विजयवाड़ा शहर में भी बनाएंगे।
विज्ञापन
विजयवाड़ा निगम की उप महापौर सैलजा रेड्डी, क्षेत्रीय आयुक्त डॉ. ए रविचंद्र, नेता सदन सत्यम, नेता विपक्ष राम मोहन और विधानसभा परिषद के सदस्य मो. रुहूला व अन्य पार्षद इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। भ्रमण के दौरान एमसीडी के अधिकारियों ने सबको पार्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्हें बताया गया कि दिल्ली नगर निगम ने वेस्ट टू वेल्थ की अवधारणा को आगे बढ़ाया है। यह भारत का पहला ऐसा पार्क है, जिसमें 350 टन स्क्रैप व वेस्ट से भारत के विभिन्न राज्यों की 22 ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्मारकों और कलाकृतियों की अनुकृतियों को बनाया गया है। यह अनुकृतियां निगम स्टोर में व्यर्थ पड़े कबाड़ व अनुपयोगी वस्तुओं जैसे कि लोहे के खराब सामान, बिजली के खंबे, पुरानी कारें, पार्कों की ग्रिल, ऑटोमोबाइल पार्ट, लोहे के पाइप इत्यादि से निर्मित हैं।
विज्ञापन
पार्क के दौरे के बाद प्रतिनिधिमंडल एमसीडी मुख्यालय में पहुंचा, जहां एमसीडी के अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली नगर निगम की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एमसीडी की कचरा प्रबंधन व्यवस्था, लैंडफिल साइटों पर कूडे़ के निस्तारण की प्रक्रिया और श्रोत पर कूड़े को अलग अलग करने के बारे में अवगत कराया गया।