फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vigilance branch of Delhi Police caught sub inspector posted at Laxmi Nagar police station while taking bribe

Delhi: लक्ष्मी नगर में तैनात सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, महिला एसआई के कहने पर ले रहा था घूस

Mon, 11 Nov 2024 10:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 11 Nov 2024 10:20 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की विजिलेंस ब्रांच ने दिल्ली पुलिस के लक्ष्मी नगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर श्रीपाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Vigilance branch of Delhi Police caught sub inspector posted at Laxmi Nagar police station while taking bribe
Police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सतर्कता यूनिट ने दिल्ली पुलिस के लक्ष्मी नगर थाने में तैनात एसआई श्रीपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सतर्कता यूनिट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एसआई के गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। एक सप्ताह में विजिलेंस ने यमुनापार में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। चार नवंबर को कृष्णा नगर थाने के एएसआइ प्रमोद को गिरफ्तार किया गया था।

यूनिट के एक अधिकारी के अनुसार पीड़ित रोनित शर्मा ने बताया कि उनका कृषि उत्पाद का काम है। वह कर्नाटक, बंगाल और तेलंगाना में रहने वाले तीन दलालों के जरिये उत्पाद बांग्लादेश भेजते थे। जुलाई में भी उत्पाद भेजे थे, लेकिन पहुंचे नहीं। दलालों ने उनके 21 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने जुलाई में लक्ष्मी नगर थाना, अतिरिक्त संयुक्त आयुक्त के कार्यालय में कई बार शिकायत दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। शिकायत की जांच के लिए लक्ष्मी नगर थाने के एसआई श्रीपाल को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया कि एसआई ने एफआईआर दर्ज नहीं की। आरोपियों को नोटिस भेजने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत न देने पर कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। परेशान होकर व्यवसायी ने इसकी शिकायत सतर्कता यूनिट में की। सोमवार शाम को सतर्कता यूनिट ने एसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed