{"_id":"654111b56c5f5a7857081868","slug":"video-of-urinating-inside-delhi-metro-goes-viral-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro Video: चलती मेट्रो में पेशाब करने लगा शख्स, रोकने पर बताई मजबूरी; वीडियो जमकर हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro Video: चलती मेट्रो में पेशाब करने लगा शख्स, रोकने पर बताई मजबूरी; वीडियो जमकर हो रहा वायरल
Tue, 31 Oct 2023 08:09 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 31 Oct 2023 08:09 PM IST
सार
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पीले रंग की शर्ट और जींस पैंट पहना शख्स चलती ट्रेन में पेशाब कर रहा है। यह वीडियो कब का है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
मेट्रो के अंदर पेशाब करता शख्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो के अंदर कभी डांस तो कभी मारपीट के वीडियो वायरल होते रहते हैं। मेट्रो में अश्लील हरकत करने के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। अब मेट्रो के अंदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में एक शख्स चलती ट्रेन में पेशाब करता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो कब का है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पीले रंग की शर्ट और जींस पैंट पहना शख्स चलती ट्रेन में पेशाब कर रहा है। जब कुछ लोगों ने उसे रोकते हुए पूछा कि, 'क्या मजबूरी है, स्टेशन पर उतरकर पेशाब करो।' तो इस बात का जवाब देते हुए उस शख्स ने कहा कि मजबूरी है, यह लास्ट ट्रेन है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कोई इस शख्स पर कार्रवाई की मांग कर रहा है तो कई इसे उसकी मजबूरी बता रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में ही पेशाब करने लगा शख्स. ऐसी क्या मजबूरी थी इसकी...#delhimetro #DMRC pic.twitter.com/bcg1qHDhi1
— Shyamji Tiwari (@M_ShyamJi) October 31, 2023
विज्ञापन
कपल का घिनौना वीडियो हुआ था वायरल
दिल्ली मेट्रो में एक कपल का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कपल एक-दूसरे के मुंह में कुल्ला करते हुए दिखा। वीडियो में दिखाई देता है कि युवक वह एक एनर्जी ड्रिंक को अपनी पार्टनर को पिलाता है। लड़की उस ड्रिंक को मुंह में भरकर उसकी धार बनाकर उसे लड़के के मुंह में डाल देती है। ये यही नहीं रुकते हैं। बल्कि लड़का भी फिर ऐसे ही करता है।