बीच सड़क 'मौत का खेल': ग्रेनो वेस्ट में कार से स्टंटबाजी... कभी खिड़की तो कभी सनरूफ से बाहर आकर मचाया उत्पात
स्टंटबाजी के कारण ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न हुई और कई बार दुर्घटना होने की स्थिति बनी। कार चालक तेज रफ्तार में गाड़ियों को जिग-जैग तरीके से चला रहे थे।
विस्तार
ग्रेटर नोएडा (ग्रेनो) वेस्ट में कार सवार युवकों द्वारा कारों से स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सोमवार का बताया गया है। वीडियो में कुछ कार सवार युवकों को तेज गति से गाड़ी चलाते और खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी के बाद हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस की ओर से तीन कारों का अलग-अलग मद में 70500 रुपये का चालान किया है।
एक व्यक्ति ने वीडियो एक्स पर ट्वीट करके लिखा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिंक रोड पर स्पर्श ग्लोबल स्कूल के पास से तिलपता चौक और एक मूर्ति चौक के बीच कार सवार युवकों द्वारा स्टंट किया गया। स्टंटबाजी के कारण ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न हुई और कई बार दुर्घटना होने की स्थिति बनी। कार चालक तेज रफ्तार में गाड़ियों को जिग-जैग तरीके से चला रहे थे, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।
जिन कारों से स्टंट किया गया है। उनमें स्विफ्ट, सफारी आदि कार शामिल है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज आवाज में संगीत बजाने के बाद स्विफ्ट सवार में युवक विंडो सीट से बाहर आकर शोर मचा रहा है। वहीं कार की सनरूफ से बाहर आकर कार को हिला रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। कार की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.