फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video of murder accused of man in Bulandshahr goes viral

हत्यारे का कैमरे पर कबूलनामा: कत्ल करने की बात स्वीकारी... बोला- उसकी बहन से करता था प्यार, इसीलिए की मदद

Tue, 12 Dec 2023 06:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 12 Dec 2023 06:24 PM IST
सार

आरोपी नवाब के छह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें आरोपी नवाब का कहना है कि मृतक युवक से उसकी दोस्ती थी और उसकी बहन से उसके प्रेम संबंध थे।

विज्ञापन
Video of murder accused of man in Bulandshahr goes viral
हत्यारोपी नवाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के तरीनान मोहल्ला में सोमवार को चाकू गोदकर हुई युवक की हत्या के मामले में आरोपी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वह हत्या की बात स्वीकार कर रहा है और उसका कारण भी बता रहा है।

विज्ञापन

आरोपी नवाब के छह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें आरोपी नवाब का कहना है कि मृतक युवक से उसकी दोस्ती थी और उसकी बहन से उसके प्रेम संबंध थे। इसी के चलते नवाब ने युवक को कई बार रुपये दिए। उसको व्यापार शुरू करने के लिए मदद की। नवाब केवल उसकी बहन से शादी करने के लिए रुपये देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी नवाब पहले से शादीशुदा है। इसके बाद भी नवाब उसकी बहन से प्रेम करता था। यह बात परिवार के सभी लोगों को पता थी, लेकिन मृतक युवक की मां ने अपनी बेटी का रिश्ता कहीं और कर दिया। कई बार मृतक की मां ने आरोपी नवाब को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इसी बात से नवाब रंजिश रखने लगा था। जब उसको जानकारी मिली कि लड़की की शादी कहीं और हो जाएगी तो उसने युवक की हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन

मामले में नवाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर भी पुलिस टीम जांच कर रही है, लेकिन यह कितना सत्य है। इसको अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। आरोपी की तलाश की जा रही है। - रवि रतन सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed