फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video of misbehavior with Swati Maliwal at CM residence goes viral

Swati Maliwal: 'यह राजनीतिक हिटमैन की खुद को बचाने की कोशिश', वीडियो वायरल होने के बाद स्वाति की प्रतिक्रिया

Fri, 17 May 2024 02:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 May 2024 02:36 PM IST
सार

सीएम आवास में 13 मई की घटना का मालीवाल का एक कथित वीडियो सामने आया है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
Video of misbehavior with Swati Maliwal at CM residence goes viral
स्वाति मालीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास में हुई कथित बदसलूकी के मामले में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें स्वाति मालीवाल और कुछ कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर बहस होती दिख रही है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, इस वीडियो को लेकर स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


 स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने ख़ुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधी और बिना संदर्भ की वीडियो चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके खुद को बचा लेगा। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की सीसीटीवी फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा। जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।
विज्ञापन

एफआईआर में स्वाति मालीवाल के आरोप
शुक्रवार को पुलिस ने स्वाति मालीवाल के मजिस्ट्रेट के समाने कलमबंद बयान दर्ज कराए। स्वाति मालीवाल ने एफआईआर में बिभव कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वाति मालीवाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल को कई बार लात और करीब सात-आठ थप्पड़ मारे। स्वाति जब मदद के लिए चिल्लाने लगीं तब भी बिभव नहीं रुके। स्वाति बताया कि वह लगातार मदद के लिए चिल्ला रही थीं लेकिन बिभव नहीं रुका। आरोप लगाया कि बिभव ने उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्सों पर लात से हमला किया। स्वाति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने बिभव कुमार को आरोपी बनाया था। 

पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार पर एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (अपमान करने के इरादे से शब्द संकेत या कृत्य), 323 (हमला) और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed