{"_id":"64f967d70f4905b6980c1355","slug":"video-of-fight-between-two-girls-inside-delhi-metro-goes-viral-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: मेट्रो के अंदर फिर से छिड़ी जुबानी जंग, दो लड़कियों के बीच जमकर हुई बहसबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: मेट्रो के अंदर फिर से छिड़ी जुबानी जंग, दो लड़कियों के बीच जमकर हुई बहसबाजी
Thu, 07 Sep 2023 11:34 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:34 AM IST
सार
दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर एक लड़के और लड़की की अन्य लड़की से तीखी नोकझोंक हो जाती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में बहसबाजी करती लड़कियां
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो के वायरल वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं। कोई मेट्रो के अंदर डांस कर रहा है तो कोई अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। तो कोई झगड़ रहा है। ताजा वीडिया झगड़े का ही है। जिसमें दिख रहा है कि दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर एक लड़के और लड़की की अन्य लड़की से तीखी नोकझोंक हो जाती है। यह वी़डियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो एक लड़की मेट्रो में खड़ी है और एक लड़का और लड़की सीट पर बैठे हैं। दूसरी लड़की उन्हें शिफ्ट होने को कहती है तो इसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है। उनके बीच छक्का मुक्की होती है और जोरदार बहस होती है।
विज्ञापन
लड़का और लड़की के साथ दूसरी लड़की की बहसबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना का किसी ने सामने वाली सीट पर बैठे शख्स ने पूरा वीडियो बनाया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन