{"_id":"63216a90979fea6fe829d7f2","slug":"video-of-doing-stunts-on-moving-car-and-bike-in-noida-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"ना कानून का खौफ और ना ही दुर्घटना का डर: हाथ छोड़कर दौड़ाई बाइक, कार के बोनट पर बैठकर किया डांस, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ना कानून का खौफ और ना ही दुर्घटना का डर: हाथ छोड़कर दौड़ाई बाइक, कार के बोनट पर बैठकर किया डांस, वीडियो वायरल
Wed, 14 Sep 2022 11:15 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:15 AM IST
सार
वायरल वीडियो दादरी थाना क्षेत्र इलाके का बताया जा रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि दो कार और एक बाइक पर सवार करीब दर्जनभर युवक स्टंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में स्टंट करते युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में सोशल मीडिया पर कुछ युवकों द्वारा गाड़ी की छत और बाइक पर स्टंट करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे दादरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने नोएडा पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
चलती गाड़ी के बोनट पर स्टंटबाज
वीडियो में दर्जनभर युवक दो कार और बाइक पर एक साथ सवार नजर आ रहे हैं, जो बेखौफ स्टंटबाजी कर रहे हैं। युवकों को देखकर लग रहा है कि, ना तो इन्हें कानून का खौफ है और ना ही दुर्घटना का डर। कुछ युवक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार हैं, इनमें से एक युवक चलती गाड़ी की बोनट पर बैठा है।
विज्ञापन
बाइक चालक ने हैंडल छोड़ निकाली टी शर्ट
स्कॉर्पियों का दरवाजा खोलकर एक युवक बाहर निकले हुए है। उसके साथ एक सैंट्रो कार चल रही है, जिसकी खिड़की से युवक बाहर निकले हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों गाड़ियों के आगे एक बुलेट बाइक को युवक दौड़ा रहे हैं, जिसपर युवक स्टंटबाजी करते दिख रहे हैं। बाइक चालक हैंडल छोड़ कर बाइक को चलाता दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं इस दौरान वह चलती बाइक पर अपनी टी शर्ट उतार देता है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी
पुलिस के अनुसार, करीब दो सप्ताह पूर्व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास कुछ लोगों द्वारा बाइक व कार से स्टंट करने का वीडियो बनाया गया था । उक्त वीडियो वायरल हो रहा है। स्टंट में कार व बाइक पर हाथ छोड़कर खतरनाक तरीके से कुछ युवक स्टंट कर रहे हैं। जिसकी वीडियो बनाकर स्टंटबाजों ने वायरल की। वीडियो वायरल होने के मामले बाद पुलिस हरकत में आई और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने गांव चिटहेरा निवासी अभिषेक को स्टंट बाजी के मामले में गिरफ्तार किया है, अन्य स्टंटबाजो की तलाश में पुलिस लगी है।