{"_id":"5d15db408ebc3e3cc84a700e","slug":"video-of-beer-party-organised-by-government-officials-in-office-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली- सरकारी दफ्तर में अफसरों ने जमकर छलकाया जाम, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली- सरकारी दफ्तर में अफसरों ने जमकर छलकाया जाम, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
Fri, 28 Jun 2019 02:47 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
शराब (प्रतीकात्मक फोटो)
सोशल मीडिया पर दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिसमें नशे में धुत्त कुछ सरकारी कर्मचारी दफ्तर परिसर में बैठकर ताश खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बोर्ड ने चारों आरोपी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड को मिली इस वीडियो में चार कर्माचारी नजर आ रहे हैं। वीडियो में कर्मी आपस में जिस लहजे में बातचीत कर रहे हैं, वह भी शिष्टाचार के खिलाफ है।
इन सब के साथ ही वीडियो में यह भी दिख रहा है कि, एक व्यक्ति को बोतल, ग्लास और नमकीन लाने के लिए भेजा जा रहा है। हालांकि बोर्ड को इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। विभागीय जानकारी के मुताबिक यह विडियो पंजाबी बाग के क्षेत्रीय कार्यालय की है, जिसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
इस मामले पर बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने कहा कि बोर्ड दफ्तर के परिसर में इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं। विडियो के आधार पर चार कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन