{"_id":"0d06b5b04c6dcc1b986a5683bafa2aef","slug":"video-ghost-in-delhi-karkardooma-court-hindi-news-jn","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोर्ट में निकला भूत, वकीलों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोर्ट में निकला भूत, वकीलों में हड़कंप
Updated Thu, 04 Sep 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कड़कड़डूमा जिला अदालत में इन दिनों भूत की चर्चा आम है। कोर्ट की लाइब्रेरी व साइबर लाइब्रेरी में कुछ अजीबो-गरीब हो रहा है। कभी रात में कोई चमकीली रोशनी नजर आती है तो कभी रात को कंप्यूटर अपने आप शुरू हो जाते हैं। कुछ लोग इसे भूत की करतूत बता रहे हैं तो कुछ लोग महज इसे संयोग मान रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कोर्ट परिसर में वकीलों की लाइब्रेरी में कुछ दिन पहले रात में उड़नतश्तरी जैसी चमकीली रोशनी नजर आई। यह रोशनी एक ओर से आई और दूसरी ओर चली गई।
विज्ञापन
यह सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके एक दिन साइबर लाइब्रेरी में लगे कई कंप्यूटर रात बारह बजे के करीब एक-एक कर स्टार्ट हो गये। एक सिस्टम पर इंटरनेट भी स्टार्ट हो गया। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
बार अधिकारियों ने यह जानकारी सामने आने के बाद घटना की जांच के लिये फिर से रिकार्डिंग करने की योजना बनाई। इस बार भी वहीं घटनायें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि यह पूरा मामला वकीलों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।
शाहदरा बार ने इन घटनाओं का सिरे से खंडन किया है। बार अध्यक्ष अरुण शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में यह सब कैद हुआ है लेकिन भूत जैसी किसी भी धारणा में वह विश्वास नहीं करते और भूत जैसा यहां कुछ नहीं है।
देखें भूत का वीडियो
ये रहा भूत का वीडियो