फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video: farmers kaam roko aandolan in greater noida

VIDEO: ग्रेनो में किसानों ने बिल्डरों का रुकवाया काम

Mon, 22 Dec 2014 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 22 Dec 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
Video: farmers kaam roko aandolan in greater noida

आबादी नियमावली लागू करने समेत मांगों को लेकर किसानों ने रविवार को ग्रेनो वेस्ट में बिल्डरों का काम रोक दिया। ट्रैक्टरों से पहुंचे किसानों ने गोल चक्कर पर प्रदर्शन किया। किसान चौक पर धरना करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


हर रोज एक गांव के किसान धरना देंगे। आंदोलन के दौरान बिल्डर और प्राधिकरण का काम नहीं चलने दिया जाएगा।
रविवार सवेरे सैंकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर किसान चौक पहुंचे।

किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसानों ने ग्रेनो एक्सटेंशन के बिल्डरों की साईट पर जाकर एक-एक बिल्डर का काम रोक दिया, जिसमें कई बार किसानों की पुलिस प्रशासन से झड़पें भी हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुनिया के टॉप टेन में मेंढकों का रोमांस, आप भी देखिए
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन चार घंटे बिल्डरों का काम रूकवाने के बाद किसान चौक पर पंचायत कर अनिश्चित काल के लिए धरना चलाने और काम बंद करने का ऐलान किया गया।

किसान नेता अमोद भाटी ने कहा कि आबादी नियमावली लागू होने तक किसान आर पार की लडाई लडेंगे। किसी भी हालत में बिल्डरों का कार्य नहीं चलने दिया जाएगा।

समिति के प्रवक्ता मनवीर भाटी ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर कई बार बिल्डरों का काम रूकवा चुके हैं। आबादी नियमावली समेत मुद्दों को हल नहीं होने तक धरना दिया जाएगा। बिल्डरों का काम चलने नहीं दिया जाएगा। सोमवार को हैबतपुर गांव के किसान धरने पर बैठेंगे।

इस मौके पर रामवीर प्रधान, मानसिंह प्रधान ने किसान चौक पर किसानों को संबोधित किया। किसानों ने आबादी नियमावली को लागू कराने, किसानों को 10 प्रतिशत विकसित प्लाट देने, यादव सिंह को गिरफ्तार कर दूसरे अधिकारियों की भी जांच कराने, हाईकोर्ट के आदेशों को लागू कर किसानों को लाभान्वित करने, युवाओं को रोजगार की व्यवस्था कराने, गांवों का विकास सेक्टर की तर्ज कर करने, मुआवजा वितरण कैंप लगाकर करने की मांग की है।

देखें वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed