{"_id":"5b5634de4f1c1b8f568b61c5","slug":"victim-says-i-am-little-doll-and-this-is-dirty-uncle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस केस: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची बोली-लिटिल डॉल मैं और ये कैप वाला डर्टी अंकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएस केस: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची बोली-लिटिल डॉल मैं और ये कैप वाला डर्टी अंकल
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीएस में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में महिला जांच अधिकारी व काउंसलर ने खेल-खेल में घटना के दिन की बच्ची से जानकारी लेते हुए बयान दर्ज किए हैं। बच्ची को छोटी गुड़िया और कैप लगाए बड़ा गुड्डा देकर खेलने को कहा गया।
कुछ देर में ही बच्ची ने न केवल लाइफ गार्ड चंडीदास की दरिंदगी बयां कर दी, बल्कि घटना का स्थान भी बता दिया। बच्ची ने कहा कि ये लिटिल डॉल मैं और ये कैप वाला डर्टी अंकल। बताते-बताते वह सहम गई।
बच्ची की आयु और उसकी मनोदशा के मद्देनजर पुलिस ने घटना के कई दिन तक बयान दर्ज नहीं किए थे। अब, पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि पीड़ित बच्ची के काउंसलर के जरिये बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
बताया गया है कि बच्ची को घटना की जानकारी देने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए सादे कपड़ों में महिला जांच अधिकारी और काउंसलर उसके घर गए थे। दोनों ने बच्ची से बातों-बातों में पहले दोस्ती की। जब बच्ची उनसे घुल मिल गई, तब उसे गुड़िया और कैप लगाकर आरोपी लाइफ गार्ड की तरह दिखने वाला गुड्डा दिया।

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही होने लगी उजागर
मासूम बच्ची के धारा-161 के बयान के साथ ही स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर होने लगी है। इस मामले में बच्ची की क्लास टीचर की भी बड़ी लापरवाही है। सीसीटीवी फुटेज में भी पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिल गए हैं।
आरोपी बच्ची के साथ कई बार आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा है। वहीं, 50 सेकेंड बच्ची के साथ उस स्थान पर रहा है, जो स्थान स्वीमिंग पूल के पास सीसीटीवी की जद से बाहर है।
पुलिस को कई साक्ष्य मिले
पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कई साक्ष्य पुलिस को मिल गए हैं। बच्ची के बयान ने एफआईआर को पुष्ट किया है। हालांकि कोर्ट में भी बयान होने हैं। इस मामले की प्रशासनिक स्तर पर भी जांच की जा रही है। प्रशासनिक रिपोर्ट आने तक पुलिस इस मामले की जांच पूरा करने का प्रयास कर रही है।
-मनोज कुमार पंत, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी