फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar praised the Meteorological Department.

आईएमडी का मोबाइल एप लॉन्च: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने की तारीफ, बोले- सटीक भविष्यवाणियों से दुनिया में लहराया परचम

Tue, 16 Jan 2024 09:04 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 09:04 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मौसम विभाग की जमकर तारीफ की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आईएमडी ने जवान से लेकर किसान तक की राह को आसान किया।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar praised the Meteorological Department.
जगदीप धनखड़। - फोटो : एक्स/भारत के उपराष्ट्रपति।

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चक्रवात जैसी मौसमी घटनाओं का समय पर पूर्वानुमान जारी कर गहरे समुद्र में जाने वाले लोगों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाने के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेत जोतने वाला किसान हो या देश की सीमाओं की रक्षा करने वाला जवान, आईएमडी हर किसी की राह को आसान किया है।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने, जो राज्यसभा के सभापति भी हैं, सोमवार को यहां आईएमडी की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर साल भर चलने वाले समारोह की शुरुआत करते हुए चुटकी भी ली। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, वह उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब मौसम विभाग संसद के दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों के लिए मौसम की तरह परिस्थितियों की भविष्यवाणी कर सकेगा। उन्होंने कहा कि देश का मौसम विभाग एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर आ पहुंचा है। इसकी प्रासंगिकता और जवाबदेही लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


भविष्यवाणियों में सटीकता, चक्रवात और मौसमी उतार-चढ़ाव की जानकारी समय रहते देने के कारण आईएमडी का परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब वैज्ञानिक प्रगति के अभाव में मौसम विभाग की भविष्यवाणियों में सटीकता का अभाव होता था। इसके चलते तमाम तरह की चुनौतियों से हमें दो-चार होना पड़ता था। परंतु बदलते समय के साथ आज आईएमडी सटीक भविष्यवाणी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी का मोबाइल एप लॉन्च
इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने आईएमडी के मोबाइल एप मौसम को भी लॉन्च किया। इस एप के माध्यम से मौसम विभाग की ओर से दी जाने वाली सभी सेवाओं को एकीकृत किया गया है। इसमें मौसम सेवा निर्णय सहयोग प्रणाली, जलवायु सेवाओं के लिए राष्ट्रीय रूपरेखा जैसी नई पहल भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed