फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vice President and Delhi LG planted a sapling on Ek Ped Maa Ke Naam campaign

'एक पेड़ मां के नाम': उपराष्ट्रपति और दिल्ली LG ने किया पौधारोपण, पीएम मोदी के अभियान को आगे बढ़ाया

Sat, 27 Jul 2024 12:20 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 27 Jul 2024 12:20 PM IST
सार

यमुना नदी के किनारे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और दिल्ली के उपराज्यपाल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया।

विज्ञापन
Vice President and Delhi LG planted a sapling on Ek Ped Maa Ke Naam campaign
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण - फोटो : एएनआई

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ यमुना किनारे असिता प्रोजेक्ट साइट पर पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्यसभा में यह निर्देश दिया गया है कि शाह कमिशन की रिपोर्ट जहां भी हो, सदन के पटल पर रखी जाए। कहा, देश में लगा आपातकाल को कोई भूल नहीं सकता। मैंने तो देखा है। उस समय मेरी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत एक कार्यक्रम में गए हुए थे, उनको तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा अन्य भी गिरफ्तार हुए थे। 

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने इमरजेंसी को उजागर करने के लिए अपनी बेटी का नाम मीसा रखा था। आपातकाल की शुरुआत हुई क्योंकि इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सिन्हा ने एक फैसला देकर भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को निरस्त कर दिया था। चुनाव को चुनौती दी थी राजनारायण ने। उस समय संविधान में यह संशोधन किया गया कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के चुनाव को चुनौती नहीं दी जा सकती। 
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि सृष्टि को बचाने के लिए हर किसी को पर्यावरण बचाने की दिशा में प्रयास करना होगा। हमारे पर रहने के लिए कोई दूसरा ग्रह नहीं है। इसका सरंक्षण करना, इसका सृजन करना, भावी पीढ़ियों का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। 

उन्होंने राज्य सभा के सभापति की हैसियत से आह्वान किया है हर संसद सदस्य साल में कम से कम 200 पौधे लगाए। इसकी शुरुआत मैं खुद कर रहा हूं। प्रधानमंत्री ने अपील की है कि एक पेड़ 
मां के नाम लगाएं। मैं कहूंगा कि छोटे बच्चों से लेकर दादा-नाना तक, दादी- नानी तक, वो जब पौधा लगाएंगे तब बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा।

अभियान के तहत लगाए गए 11 हजार पौधे
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण के हरित क्षेत्र में 11 हजार पौधे लगाए गए। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस अभियान के तहत पौधरोपण अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने अपनी मां केसरी देवी के सम्मान में असिता में एक पौधा लगाया। उन्होंने असिता के हरित क्षेत्र में तबेबुइया रोजा का एक पौधा लगाया। यह एक फूलदार पेड़ की प्रजाति है। 

इस मौके पर उनके साथ पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ ने भी अपनी मां भगवती देवी के सम्मान में असिता में एक पौधा लगाया। वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अपनी माता वेदवती सक्सेना और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने अपनी माता कमला श्रीवास्तव के सम्मान में कार्यक्रम स्थल पर पौधे लगाए। शनिवार को असिता में जामुन, गूलर, तबेबुइया, अर्जुन, शीशम, अमरूद, लार्जेस्ट्रोमिया और जैकरांडा सहित अन्य पौधे लगाए गए। इसके अलावा डीडीए के विभिन्न पार्कों और हरित क्षेत्रों में छात्रों, आरडब्ल्यूए और अन्य लोगों ने 11 हजार पौधे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed