फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vice Chancellor M Jagadesh Kumar may resign under all round pressure

चौतरफा दबाव में कुलपति एम जगदीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा

Fri, 10 Jan 2020 06:00 AM IST
संजीव कुमार झा सीमा शर्मा, अमर उजाला
सीमा शर्मा, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 10 Jan 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor M Jagadesh Kumar may resign under all round pressure
जेएनयू वीसी - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू में उपजे विवाद पर केंद्र सरकार और कुलपति अब आर-पार की स्थिति में हैं। छात्र और शिक्षक कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। जबकि सरकार कुलपति प्रो. कुमार को सीधे हटाने के मूड में नहीं है। लेकिन चौतरफा दबाव के चलते प्रो.कुमार खुद इस्तीफा दे सकते हैं ।

विज्ञापन


क्योंकि जेएनयू विवाद के चलते सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। चार घंटों तक कैंपस में अराजकता का माहौल बना रहना और चार दिनों तक मीडिया का सामना न करना उनके खिलाफ गए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार छात्रों और शिक्षकों की मांग पर कुलपति को नहीं हटाना चाहती है। क्योंकि इससे विश्वविद्यालयों में अराजकता के माहौल को बढ़ावा मिलेगा। जबकि उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रशासन और छात्रों व शिक्षकों के बीच दिक्कतें चलती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि जेएनयू कुलपति को सरकार पद से हटाने का फैसला लेती है तो इसके बाद सभी विश्वविद्यालयों में ऐसे ही मांग उठती रहेगी। वहीं, सरकार का फैसला है कि किसी भी विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षण संस्थान में दखल न दिया जाए। क्योंकि सभी स्वायत्त संस्थाएं हैं और उन्हें अपने ढंग से कामकाज करने की आजादी होनी चाहिए।

हालांकि जेएनयू में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों व शिक्षकों के बीच दूरियों के चलते विवाद बढ़ गया। हॉस्टल फीस बढ़ोतरी का आंदोलन जेएनयू इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन है। कैंपस 75 दिनों से आग उगल रहा है।ऐसे में कैंपस को शांत करवाना भी जरूरी है।

सरकार कोशिश कर ही रही थी कि रविवार को नकाबपोश भीड़ की हिंसा ने दोबारा सारे रास्ते बंद कर दिए है। जेएनयू हिंसा के बाद राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय शिक्षण संस्थान ने विश्वविद्यालय छात्रों  को अपना समर्थन दिया है। हर ओर से कुलपति को पद से हटाने की मांग है। इसी के चलते अब सरकार दुविधा में है कि कौन सा रास्ता बीच का निकालकर कैंपस शांत करवाया जाए।

बीजेपी के अंदर से भी उठी आवाज

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व एचआरडी मिनिस्टर मुरली मनोहर जोशी ने कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार के कामकाज पर सवाल उठाया है। जोशी ने ट्वीट करके कहा है कि कुलपति का व्यवहार निंदनीय है।

उन्होंने हैरानगी जताते हुए लिखा है कि सरकार के निर्देश के बाद भी कुलपति ने छात्रों और शिक्षकों से बात नहीं की।जबकि उन्हें कई बार फीस बढ़ोतरी मामले पर समस्या का समाधान निकालने का निर्देश दिया गया था। मेरे ख्याल से ऐसे व्यक्ति को कुलपति बनाए नहीं रखा जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed