{"_id":"0868af062ee880eede21cd73ff641ebe","slug":"vhp-executive-president-ashok-singhal-admitted-in-medanta-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष सिंघल मेदांता में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष सिंघल मेदांता में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 21 Oct 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल बीमार हो गए हैं। सांस और हृदय संबंधी तकलीफ होने के बाद उन्हें शहर के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जहां अस्पताल के प्रमुख और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहान और उनकी टीम की देखरेख में सिंघल का इलाज चल रहा है। करीब 89 वर्षीय सिंघल की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। अशोक सिंघल के भर्ती होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग भी उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अस्पताल के प्रबंध निदेशक और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहान से फोन पर बात कर पूरी स्थिति पता की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इलाहाबाद में नवरात्रि पूजा के वक्त सांस लेने की समस्या हुई। जिसके बाद वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति खराब होते देख उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली और फिर वहां से मेदांता अस्पताल लाया गया।
उन्हें अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर स्थित क्रिटिकल केयर यूनिट के हार्ट कमांडेंट वार्ड में रखा गया है। अस्पताल प्रवक्ता के मुताबिक अभी तक स्थिति स्थिर बनी हुई है। अस्पताल के तीन विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।