Delhi: VHP ने बजरंग दल को बदनाम करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष से मांगे 100 करोड़ रुपये,14 दिन के अंदर मांगी रकम
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कानूनी नोटिस भेजकर कर्नाटक चुनाव घोषणापत्र में बजरंग दल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कानूनी नोटिस भेजकर कर्नाटक चुनाव घोषणापत्र में बजरंग दल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है। विहिप और उसकी युवा शाखा बजरंग दल की चंडीगढ़ इकाई ने 4 मई को नोटिस भेजकर 14 दिन के अंदर मानहानि का भुगतान करने की मांग की है। इस बारे में कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने कहा है कि वह जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच घृणा फैला रहे व्यक्तियों और संगठनों जैसे बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी ने वादा किया है कि ऐसे संगठनों के खिलाफ प्रतिबंध लगाया जाएगा।
कानूनी नोटिस में विहिप के वकील और उसके कानूनी प्रकोष्ठ के सह प्रमुख साहिल बंसल ने आरोप लगाया है कि घोषणापत्र में विश्व हिंदू परिषद की सहयोगी संस्था बजरंग दल के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की घोषणा और उसकी तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और सिमी जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से कर मानहानि की गई है। बंसल ने कहा कि पीएफआई और सिमी संयुक्त राष्ट्र महासभा और 100 से ज्यादा देशों की ओर से प्रतिबंधित अलकायदा और आईएसआईएस जैसे वैश्विक आतंवादी संगठनों से जुड़े आतंकी संगठन हैं।