फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicles stuck in jam from Singhu to Auchandi border due to Farmers Protest

Farmers Protest: सिंघु से लेकर औचंदी बॉर्डर पर रेंगते रहे वाहन; यहां 50 से ज्यादा किसान हिरासत में लिए गए

Thu, 15 Feb 2024 11:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 Feb 2024 11:24 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था जोन-दो) रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि यूपी से करीब 50 किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच गए थे। ये किसान पांच अलग-अलग वाहनों के जरिये आए थे।

विज्ञापन
Vehicles stuck in jam from Singhu to Auchandi border due to Farmers Protest
दिल्ली में सड़क पर लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सिंघु, टीकरी, लामपुर व औचंदी बॉर्डर पूरी तरह सील किए हुए है। यहां का ट्रैफिक अन्य मार्गों पर परिवर्तित किया गया है। इस कारण बाहरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली व पश्चिमी दिल्ली में दिनभर वाहन रेंगते रहे। हालांकि विशेष पुलिस आयुक्त मधुप तिवारी ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले बृहस्पतिवार को ट्रैफिक जाम कम था। लोगों को पता लग गया है कि कौन-कौन से मार्ग बंद हैं। इस कारण लोगों ने वहां जाना बंद कर दिया है। वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने 50 से अधिक किसानों को हिरासत में लेकर यूपी पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


राजधानी की सीमाओं पर गुरुवार को कुछ किसानों ने दस्तक दी। यूपी से 50 से ज्यादा किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच गए और धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस ने इन किसानों को हिरासत में लेकर यूपी पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, कुछ किसान जींद से टिकरी बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। हालांकि, विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था जोन-एक) मधुप तिवारी ने टिकरी बॉर्डर पर किसी भी किसान के पहुंचने से इनकार किया है। इधर, हरियाणा से लगे बॉर्डर सील होने से आसपास के इलाकों में दिनभर जाम लगा रहा, लेकिन यूपी के बॉर्डर पर वाहन चालकों को बुधवार की तरह राहत मिली। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था जोन-दो) रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि यूपी से करीब 50 किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच गए थे। ये किसान पांच अलग-अलग वाहनों के जरिये आए थे। किसानों ने दिल्ली में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन सभी को बॉर्डर से पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद यूपी पुलिस को इन्हें सौंप दिया गया। किसानों ने छोटे-छोटे ग्रुप में दिल्ली आना शुरू कर दिया है। इस कारण सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जा रही है। सिंघु, टिकरी, लामपुर व औचंदी बॉर्डर पूरी तरह सील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त फोर्स लेकर चल रहे पुलिस आयुक्त
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सीमाओं की सुरक्षा पर नजर रखे हुए है। वे रोजाना सीमाओं पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उनके साथ अतिरिक्त फोर्स की तीन कंपनियां हैं। इनमें से दो कंपनियां पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात जवानों से तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed